कर्नाटक में IPL टिकट पर बवाल! BJP विधायक ने ठुकराए पास, ‘VIP कल्चर’ पर उठाए सवाल

कर्नाटक में IPL टिकट को लेकर राजनीति गरमा गई है. बीजेपी विधायक एस. सुरेश कुमार ने MLA को दिए जा रहे टिकट ठुकरा दिए और इसे ‘VIP कल्चर’ बताया. वहीं इस पर सीएम सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

Advertisement
कर्नाटक सरकार के विधायकों को 2 IPL टिकट के फैसले पर बीजेपी MLA सुरेश कुमार ने सवाल उठाए (Photo- Social Media) कर्नाटक सरकार के विधायकों को 2 IPL टिकट के फैसले पर बीजेपी MLA सुरेश कुमार ने सवाल उठाए (Photo- Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:25 AM IST

कर्नाटक में IPL मैच के टिकट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी के विधायक एस सुरेश कुमार ने विधायकों को दिए जा रहे टिकट लेने से साफ इनकार कर दिया है और इसे ‘VIP कल्चर’ करार दिया है. दरअसल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हाल ही में घोषणा की थी कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन हर विधायक को IPL मैच के लिए दो टिकट देगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस फैसले के बाद सुरेश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर को पत्र लिखकर टिकट लेने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि अपने विवेक के अनुसार मैं IPL का कोई भी टिकट या पास स्वीकार नहीं करूंगा, इसलिए मेरे नाम पर कोई टिकट जारी न किया जाए. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार खुद को समाजवादी बताती है, वही VIP कल्चर को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा में आम जनता के मुद्दों की बजाय टिकट और सुविधाओं पर चर्चा होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

इस मामले पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिसे टिकट नहीं चाहिए, वह न ले. जो मैच देखना चाहता है, वह जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी विधायकों को टिकट मिलते रहे हैं, बस इस बार संख्या बढ़ाकर दो कर दी गई है.

Advertisement

बता दें कि IPL 2026 की शुरुआत बेंगलुरु में हुई, जहां रोयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच खेला गया.

सुरेश कुमार ने पिछले साल हुए उस हादसे का भी जिक्र किया, जब RCB की जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने कहा कि उस घटना पर दुख जताने के बाद अब उसी IPL के टिकट पर चर्चा होना जनता के बीच नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है.

उन्होंने अंत में कहा कि अगर नेता VIP कल्चर को बढ़ावा देते रहेंगे, तो आम लोगों की नजर में उनकी छवि और छोटी होती जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement