बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा: तेज आंधी और भारी बारिश में अस्पताल की दीवार ढही, 7 की मौत

बेंगलुरु के बोवरिंग अस्पताल के पास एक इमारत की दीवार ढहने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत और 7 अन्य घायल हो गए. मलबे की चपेट में सड़क किनारे दुकानदार और राहगीर आ गए. बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मौके का दौरा कर मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

Advertisement
मलबे की चपेट में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेता और राहगीर आ गए. Photo Screengrab मलबे की चपेट में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेता और राहगीर आ गए. Photo Screengrab

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

बेंगलुरु में बोवरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. एक सटे हुए भवन की दीवार अचानक ढह गई. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, गिरी हुई दीवार अस्पताल परिसर के पास स्थित थी और इसके मलबे की चपेट में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेता और राहगीर आ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने के साथ राहत कार्य शुरू किया गया. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि दीवार अचानक क्यों गिरी और क्या निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement