Desi Chutkule: लड़की देखने गए लड़के ने पूछा- अंग्रेजी चलेगी न? जवाब सुनते ही लगा जोर का झटका

Jokes in Hindi: जब आप खुश और तनावमुक्त रहते हैं तो आपके चेहरे पर निखार दिखने लगता है. हल्की सी मुस्कान किसी की सुंदरता में चार-चांद लगा देती है. इसलिए हंसना स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी और लाभदायक है. हम आपके लिए फिर लाए हैं चुटकुलों का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
Viral jokes in Hindi Viral jokes in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

> लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं?
उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की- जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी...!!!

 

> पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था,
टीचर- तुम परेशान क्यों हो ?
छात्र चुप रहा.
टीचर- क्या तुम पेन भूल गए?
छात्र फिर चुप रहा.
टीचर- क्या हुआ रोल नंबर भूल गए?
छात्र- अरे नहीं, गलत सब्जेक्ट की पर्चियां ले आया...

Advertisement

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 

> पत्नी - अजी तुम गोवा जा रहे हो तो मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले जाते?
पति- अरे पगली, कोई होटल जाता है तो टिफिन साथ ले जाता है क्या..!!!


> महिला - बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है.
कोई उपाय बताओ.
बाबा - बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसएप का उपवास रखो,
पहले जैसा प्रेम आ जाएगा..!!

 

> दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने अपनी मां से पूछा- मां दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं?
मां - बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं...!!

 

> एक परेशान औरत ने बाबा से आपबीती सुनाई
बाबा बोले- बेटी, इसका हल निकल जाएगा, लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आएगा.
औरत- कितना?
बाबा- पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं, सबके नाम से एक-एक रुपया दान कर देना.
औरत- ठीक है बाबाजी,
आप बारी-बारी से सबका नाम लीजिए,
मैं एक-एक पैसा रखते जाऊंगी.
बाबा बेहोश!

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement