Viral Jokes: टीचर ने पूछा सदाचार का मतलब, छात्र ने दिया ये धमाकेदार जवाब

Viral Jokes in Hindi: यदि आप सुबह-शाम हंसने खिलखिलाने की आदत डाल लें तो आप तनाव से दूर रह सकते हैं. यहां पढ़ें मजेदार जोक्स.

Advertisement
Viral jokes in hindi Viral jokes in hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

Viral Jokes in Hindi: तनाव हमेशा ही इंसान को बीमार कर देता है. इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि व्यक्ति को तनाव से दूर रहना चाहिए. इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे जोक्स जिन्हें पढ़ते ही आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

1) मास्टर जी - मुहावरे का अर्थ बताओ
' सांप की दुम पर पैर रखना'
छात्र - पत्नी को मायके जाने से रोकना...!
मास्टर जी समझ नही पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई...?

2) मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं...!
डाक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे...!

Advertisement

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi

3) सोनू ने अखबार में एक आर्टिकल पढ़ा - 'बीवी को कैसे नियंत्रित रखें'
पूरा आर्टिकल एक सांस में पढ़ लिया- सुबह टहलने जाएं,
ज्यादा हरी सब्जियां खाएं, क्रोध न करें, 
खान पान का विशेष ध्यान रखें,
रेगुलर चेक अप करवाएं, वगैरह वगैरह...!
बाद में सोनू ने फिर से हेडिंग ध्यान से पढ़ा, 
तो उसका दिमाग खराब हो गया, लिखा था - 'बीपी को कैसे नियंत्रित रखें'

4) टीचर - यह सदाचार क्या होता है...?
बब्लू- जैसे आम का अचार होता है,
 वैसे ही सादा आचार होता है...!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement