10 लाख रुपये वाला व्यक्ति ज्यादा संतुष्ट है या 10 बच्चे वाला? जवाब सुनकर हंस पड़ेंगे आप!

जब आप टेंशन फ्री होते हैं तो आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है. हल्की सी मुस्कराहट किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. इसलिए हंसना हर लिहाज से जरूरी और फायदेमंद है. हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

Advertisement
Jokes in hindi Jokes in hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2023,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

> भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा.
साहब- शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो.
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं ?

 

> महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए,
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है.
बैंक मैनेजर- क्या मतलब ?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है.

Advertisement

 

> बच्चा- मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
मम्मी- नहीं, पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
बच्चा- क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो.
सब यही कहते हैं 'हे भगवान फिर आ गया.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> एक बच्चे ने दूसरे बच्चे से पूछा- क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
दूसरे बच्चे ने कहा- हां.
पहला बच्चा- कैसे?
दूसरा बच्चा- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो.

 

> महिला- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं,
या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
पुरुष- जिसके पास दस बच्चे हैं.
महिला- वह कैसे?
पुरुष- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता,
जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है.

Advertisement

 

> भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं,
लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा.
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों?
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है.

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं.)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement