Jokes: टीचर-बताओ बच्चों, धरती घूमती क्यों है? छात्र का जवाब कर देगा लोटपोट

जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आ जाती है. हल्की सी मुस्कुराहट खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है. इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
Jokes in Hindi Jokes in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:32 AM IST

> पत्नी- जरा किचन से नमक लेते आना.
पति- यहां तो कहीं नमक नहीं है.
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो. एक काम ढंग से नहीं कर सकते, बस बहाने बनाते रहते हो. 
जिंदगी में कुछ तो काम करो. मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेगा...इसलिए पहले ही ले आई थी.
अब कोई बताए इसमें पति कहां गलत है.

 

> एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था.
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कहा- मार दे मुझे डरपोक कहीं के. 
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है, क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं.

Advertisement

 

> ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था.
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है, तो हम बेवकूफ हैं क्या?

 

> एक बच्चा रो रहा था, उसके पिता ने रोने का कारण पूछा तो बच्चा बोला- 10 रुपये दो, तब बताऊंगा…
पिता ने बेटे को 10 रुपये दे दिए और कहा- अब बताओ बेटे! तुम क्यों रो रहे थे?
बच्चा बोला – मैं तो 10 रुपये के लिए ही रो रहा था, अब मिल गया!

 

> भूगोल पढ़ाने वाली एक मैडम बहुत दुबली-पतली थीं.
उनकी पोस्टिंग एक गांव में हो गई.
एक दिन वो क्लास में बच्चों से प्रश्न पूछ रही थीं-बताओ बच्चों, धरती घूमती क्यों है?
एक लड़के ने कहा, मैडम जी कुछ खा लिया करो.
बिना खाए स्कूल आओगी तो धरती ऐसे ही घूमती नजर आएगी!

Advertisement

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> प्रोफेसर- क्या आप जानते हैं wife झगड़ालू क्यों होती है?
छात्र- क्योंकि इसका फुलफॉर्म है Without Information Fighting Everytime.

 

> टीटू- मम्मी आप कहती हैं कि परियां उड़ती हैं, फिर पड़ोस की आंटी क्यों नहीं उड़ती?
मम्मी- वह कब से परी हो गई ?
टीटू- पापा ही तो आंटी को परी कहते हैं...
मम्मी- तो फिर बेटा आज वो परी भी उड़ेगी और तेरे पापा भी.

 

> मिंकी- देख तेरे पति की सेक्रेटरी उनको ही देखे जा रही है...  
चिंकी- मुझे पता है. पर मैं तो ये देखना चाहती हूं कि मेरा पति कितनी देर तक अपनी तोंद को अंदर दबाकर रख सकता है...

 

> बेटा-  पिताजी मैं बीएससी पास हो गया हूं. आगे पढ़ाई करके डॉक्टर बनूंगा और कोरोना की दवाई बनाऊंगा.
पिता-  भगवान से डर बेटा जिसके कारण बिना परीक्षा दिए पास हुआ है उसी के साथ विश्वासघात करने की सोच रहा है.

 

> गर्लफ्रेंड- क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
बॉयफ्रेंड - नो जी, कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक/व्हाट्सऐप चेक कर सकती हूं
बॉयफ्रेंड- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रहीं थीं?

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement