Jokes: कर्मचारी के नई शर्ट पहनने पर बॉस को हुआ ऐसा डाउट, चुटकुला पढ़ हंस पड़ेंगे आप!

Hindi Jokes: चिंता से दूर रहने के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

Advertisement
Hindi Jokes Hindi Jokes

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

Majedar Chutkule: हंसने से इंसान मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा रहता है. अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो हंसने की आदत डाल लीजिए. हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. 

> हर फूली हुई रोटी कच्ची नहीं होती,
हर आंसू बहाने वाली सच्ची नहीं होती,
इन लड़कियों से बचकर रहना-ए-दोस्त,
हर स्कूल जाने वाली लड़की बच्ची नहीं होती.

Advertisement

> टीटू- अर्ज किया है.
हर बार अलफ़ाज ही काफी नहीं होते,
हर बार अलफ़ाज ही काफी नहीं होते.
किसी को समझाने के लिए कई बार
कनपटी पे भी देना पड़ता है.

> जैसे ही आज नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया...
बॉस- वाह नई शर्ट…..
तुमने खरीदी है क्या ?
मैं....नहीं सर... भइया ने गिफ्ट में दी है.
बॉस- ओह अच्छा...
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा मैं...

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

> बीवी से परेशान राहुल एक दिन पंडित जी के पास पहुंचा.
राहुल - पंडित जी, एक बात बताइए ये जन्म-जन्म का साथ वाली बात सच है क्या ?
पंडित जी- बिल्कुल सच है.
राहुल- मतलब मुझे अगले जन्म में भी यही पत्नी मिलेगी ?
पंडित जी - बिल्कुल
राहुल - हे भगवान, फिर तो ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नहीं है...

Advertisement

> सुरेश- यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूं,
रमेश -क्यों ?
सुरेश- अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता.
रमेश- मतलब ?
सुरेश- सुबह- सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं.
और बोलते हैं...
उठ जा, देख कितना टाइम हो गया, और टाइम हमेशा गलत बताते हैं.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा... ... गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य बिल्कुल भी नहीं है.)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement