Chutkule: परीक्षा खत्म होते ही बॉडी बनाने को तैयार हुआ चोलू, वजह जानकर लगाएंगे ठहाके

Hindi Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है. इसके अलावा, हम तरो-ताजा महसूस करते हैं और हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है. इसलिए हमें हमेशा हंसते रहने की कोशिश करनी चाहिए. आपको हंसाने-गुदगुदाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ फनी वायरल जोक्स. इन्हें पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप.

Advertisement
Viral Chutkule Viral Chutkule

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

> अभी छत की 3-4 सीढ़ियां चढ़ा ही था कि
भाभी बोली - कहां जा रहे हो?
टीटू- चिड़िया को दाना देने.
भाभी - तुम्हारी चिड़िया सात दिन के लिए नानी के घर गई है.

 

> गर्लफ्रेंड - जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है.
ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा - अब सही हुआ?
गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया.
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए -
लानत है मेरी एमबीबीएस की डिग्री पर.

Advertisement

 

 

> चोलू - परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूंगा.
टोलू - क्यों?
चोलू - रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक तो बॉडी बन ही जाएगी.

 

> दो दोस्त आपस में बात करते हुए...
शुभम- लड़की जब फ्रेंड बनती है तो भले ही शादी वाली फीलिंग न आती हो,
पर जब लड़की ब्लॉक करती है तो तलाक वाली फीलिंग जरूर आती है.

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य बिल्‍कुल भी नहीं है). 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement