Hindi Jokes: समय से पहले दवा क्यों ले लेता था चिंटू, जानकर डॉक्टर के भी उड़े होश

Funny Memes: हंसी-मज़ाक और पॉजिटिव माहौल में लाइफ का हर पल अच्छा लगता है. स्ट्रेस से निजात पाने के लिए लाइफस्टाइल में हंसने का अहम योगदान होता है. आपको खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले. जिन्हें पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा.

Advertisement
Funny Jokes Funny Jokes

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

> डॉक्टर- तुम्हें दवा 10 बजे लेने को कहा था, तुम 5 बजे ही क्यों ले लेते हो ?
मरीज- क्योंकि दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब वो इसके लिए तैयार न हो...
डॉक्टर हैरान!

 

> कल मिंकी ने पड़ोसन से मिक्सी मांगी.
पड़ोसन- यहीं आकर यूज कर लो.
दूसरे दिन उसी पड़ोसन ने कहा ,
जरा अपनी झाड़ू दे दो...
मिंकी- तुम यहीं आकर यूज कर लो.

Advertisement

 

> टीचर- ‘भाईचारा’ शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ?
मिट्ठू- मैंने दूध वाले से पूछा- तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो तो वह बोला 'भाई.. चारा' महंगा हो गया है.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> आलसी लड़का - पापा एक गिलास पानी देना.
पापा - खुद उठकर पी ले...
लड़का - प्लीज, दे दो ना...
पापा - अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा.
लड़का - थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement