Jokes: पत्नी का नाम भूलने पर मिली ऐसी सजा, जानकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

Jokes in Hindi: हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं. आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

Advertisement
Jokes in Hindi Jokes in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

> टीचर- एक औरत एक घंटे में 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी...
बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी.
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है.

 


> गोलू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था
आलू ले लो आलू ले लो...
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
गोलू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी.

Advertisement

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 


> वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी - मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
पत्नी - मेरा नाम रंजना है.
पूरा कोर्ट खामोश..

 

> एक सज्जन बता रहे थे कि
वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं.
पता करने पर पता चला कि
गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement