Jokes: ऐसा कौन सा गलत अक्षर लिख गया था किताब में कि बिक गईं लाखों कॉपियां, यह जान हंस पड़ेंगे आप

Jokes In Hindi: क्या आप बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं? अगर हां तो आपको हंसाने और गुदगुदाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार चुटकुले. इन जोक्स को पढ़ते ही आप यकीनन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

Advertisement
Best Jokes In Hindi Best Jokes In Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

Funny Jokes: अगर हम हंसते-मुस्कुराते रहेंगे तो शरीर में खून बढ़ेगा, साथ ही हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहेगा, जिससे आपका शरीर कई बीमारियों से बच सकता है.आइए कुछ चुटकुले पढ़ जोर-जोर से हंसते हैं. 


> एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां बिकीं.
ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे.

Advertisement

> पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर कर ली थी, बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा.

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

> टीचर- तुम देर से क्यों आए?
बच्चा- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण.
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
बच्चा- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, कृपया धीरे चलें'.

> लेडी डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लीनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो?
गटरू- जी, आप ही ने बाहर लिखा है, औरतों को देखने का समय सुबह 9 से 11.

> एक स्टूडेंट भगवान से बोला- रुपए की कीमत 70 तक पहुंचाई,
पेट्रोल की 95 तक, दूध की 50 और प्याज़ की 100 तक!
पर फिर भी आपका लाख-लाख शुक्र है भगवान, पासिंग मार्क्स आज भी 35 ही रखे.

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा... ... गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य बिल्कुल भी नहीं है.)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement