जब चिंटू बना गुंडा, फिरौती मांगने पर सेठ ने ऐसे उड़ाया मजाक, चुटकुला पढ़कर हंसेंगे आप

हंसी-मज़ाक और पॉजिटिव माहौल में लाइफ का हर पल अच्छा लगता है. स्ट्रेस से निजात पाने के लिए लाइफस्टाइल में हंसने का अहम योगदान माना जाता है. आपको खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा.

Advertisement
Jokes in hindi Jokes in hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

> पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना.
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का- जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटाकर 8000 मिलते हैं.

 

> पत्नी- सुनिए जी, मिर्ची किस मौसम में लगती है?
पति- किसी खास मौसम में नहीं लगती,
जब सच बात बोलो तब लग जाती है.

 

> दो समधी ड्रिंक करने बैठे- लड़के का पिता- कितना पानी डालूं?
लड़की का पिता- नो वॉटर.
लड़के का पिता- क्यों?
लड़की का पिता- हमारे यहां बेटी के घर का पानी नहीं पीते
ये होते हैं संस्कार!

Advertisement

 

> ट्रैफिक सिग्नल पर...बॉयफ्रेंड बोला- मुझे तुम्हारी आंखों में पूरा संसार दिखता है.
बिना हेलमेट वाले एक बाइक सवार ने कहा- अपनी गर्लफ्रेंड की आंखों में देखकर बताओ कि अगले चौराहे पर ट्रैफिक वाला तो नहीं.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> मेरा एक दोस्त मुझसे हमेशा कहता था.
भाई कुछ अलग कर,
मैंने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे अलग करवा दिया,
अब जूते लेकर मुझे ढूंढ रहा है.

 

> छेदी लाल- जल्दी से एक गिलास जूस दो, लड़ाई होने वाली है.
एक गिलास जूस पीने के बाद,
छेदी लाल- एक गिलास और जूस दो, लड़ाई होने वाली है.
जूसवाला- लड़ाई कब होगी?
छेदी लाल- जब तुम पैसे मांगोगे.

 

> “चंटू गुंडा बन गया”
चंटू ने एक मशहूर सेठ को फोन लगाया.
चंटू- ओ सेठ 10 लाख रुपया भिजवा दे नहीं तो,
सेठ- आप कौन बोल रहे हो भैया.
चंटू- मैं एरिया का भाई बोल रिया हूं,
सेठ- अच्छा आपकी बहन का नाम एरिया है क्या?

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement