Desi Jokes: शराब पीकर घर आया दामाद फिर हुआ कुछ ऐसा, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Latest Jokes in Hindi: हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
Jokes Jokes

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

संजू ने नाई की दुकान खोली
बंटी एक दिन संजू की दुकान पर शेविंग कराने आया 
संजू ने बंटी से पूछा- मूंछ रखनी हैं, क्या ?
बंटी-हां
संजू , बंटी की मूछ काट के बोला- ले रख ले, जहां तुझे रखनी हैं

 

एक बार एक दामाद शराब पी कर घर लौटा 
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप लैपटॉप खोल कर काम करने लगा
ससुर-आज फिर पी के आए हैं?
दामाद- नहीं
ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं

Advertisement

 

टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली- जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे, 
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन चला गया और ये रहा संजू जो यहीं का यहीं रह गया
ये बात सुनकर संजू बोला- और ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया...

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

चार चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं,
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है..

 

लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे? 
प्रेमी- शाहजहां जितना
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ
प्रेमी- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतजार कर रहा हूं

Advertisement

 

टीचर- एक टोकरी में 20 सेब थे 10 सड़ गए कितने बचे ? 
पिंटू- 20 ही बचेंगे और क्या
टीचर-  मूर्ख 20 कैसे बचेंगे? 
पिंटू- सड़े हुए सेब कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे

 

भोजन में बाल आने के बाद सोनू ने अपनी सुंदर बीवी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
सोनू- जानू जुल्फों को संभाल लिया करो,
बीवी शर्माते हुए बोली- आप भी न बड़े वो हो
सोनू- ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है,
अगली बार भोजन में बाल मिला, तो मां कसम, साली जी को ले आऊंगा... 

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement