Jokes: सब्जी वाले का जवाब सुनकर गप्पू हो गया बेहोश, पढ़िए मज़ेदार चुटकुले

Desi Viral Jokes: हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज (25 मार्च) फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
Jokes in Hindi Jokes in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:17 AM IST

गप्पू अपनी नई नवेली बीवी के साथ सब्जी खरीदने गया...
सब्जी वाला- भैया, बहूरानी काफी पढ़ी-लिखी लगती हैं!
गप्पू (इतराते हुए) बोला- एमबीए किया है इन्होंने पर तुमने कैसा जाना? 
सब्जी वाला- थैले में टमाटर नीचे और कद्दू ऊपर जो रख रही हैं...!!!
गप्पू बेहोश...

 

बॉस के चुटकुले पर पूरी टीम हंसने लगी, लेकिन गप्पू नहीं हंसा
बॉस- तुम्हें मेरा चुटकुला समझ में नहीं आया क्या?
गप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है!
ये सुनते ही बॉस बेहोश...

Advertisement

 

भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा!

 

लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी-क्यों खड़े हो?
लड़का-ऐसे ही
आंटी-बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का-आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा...

 

संजू - पंडित जी , किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं?
पंडित जी- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए.
उसने लड़की से पूछा - इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की (शरमाते हुए) - जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देसी भी चलेगी.

Advertisement

 

लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया 
लड़की- कौन हो तुम? क्यों फोन किया ? 
लड़का- जी आपका नाम क्या है? 
लड़की- शीतल 
लड़की- अब बताइए आपका नाम क्या है?
लड़का- पेयजल 
लड़की- कमीने मेरा मजाक उड़ाता है 
लड़का- सॉरी मेम, मेरा मतलब था- “फैजल”

 

एक लड़की की नई शादी हुई और वो ससुराल गई
उसने अपने ससुर से कहा- बाबू जी इलायची खत्म हो गई है, बाजार से ले आइएगा..
ससुर- बेटा तुम्हारी सास का नाम इलायची है और इस तरह बड़ों का नाम नहीं लिया जाता..
बहू- जी ठीक है बाबूजी, मैं आगे से ध्यान रखूंगी…
अगली बार इलायची खत्म होने पर..
बहू- पिता जी, मां जी खत्म हो गई हैं, बाजार से लेते आना
ससुर बेहोश!

 

साली-  सिर में बहुत दर्द हो रहा है
जीजा जी- सिर दर्द होने पर कुछ देर बॉयफ्रेंड से जरूर बात करो
साली- क्यों?
जीजा- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है.

 

एक दिन पति ने अपनी पत्नी से पूछा- “बताओ, शादी में दूल्हा घोड़ी की जगह गधे पर चढ़कर क्यों नहीं आता?”
पत्नी ने जवाब दिया- “ताकि दुल्हन एक साथ दो गधों को देखकर बेहोश न हो जाए!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement