जब पहली पोनी एक्सप्रेस डाक सेवा शुरू हुई, पहले ऐसे पहुंचाई जाती थी चिट्ठी

आज के दिन अमेरिका में डाक पहुंचाने के लिए पहली बार पोनी एक्सप्रेस सेवा शुरू हुई थी. इसमें घुड़सवार चिट्ठी लेकर एक जगह से दूसरी जगह जाते थे. रेल सेवा शुरू होने से पहले बस कुछ समय के लिए ऐसी डाक सर्विस शुरू की गई थी.

Advertisement
जब ट्रेन और मोटर गाड़ियां नहीं थी, तब घोड़े से डाक पहुंचाया जाता था (Photo - Pexels) जब ट्रेन और मोटर गाड़ियां नहीं थी, तब घोड़े से डाक पहुंचाया जाता था (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

3 अप्रैल 1860 को अमेरिका में पहली पोनी एक्सप्रेस डाक सेवा शुरू हुई. इसमें घोड़े और सवारों की रिले टीमें शामिल थीं, जो डाक को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाते थे. इस दिन एक साथ सेंट जोसेफ, मिसौरी और सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया से हली पोनी एक्सप्रेस  रवाना हुई. दस दिन बाद 13 अप्रैल को सेंट जोसेफ से चले पहले पोनी एक्सप्रेस ने 1,800 मील की यात्रा पूरी कर डाक को सैक्रोमेंटो पहुंचाया.

Advertisement

उन्होंने पूर्व की ओर जाने वाले पैकेट के सेंट जोसेफ पहुंचने से दो दिन पहले ही सैक्रामेंटो पहुंचकर डाक वितरण की स्पीड बढ़ाने का उस वक्त एक नया स्डैंडर्ड स्थापित किया. हालांकि यह सेवा कम समय के लिए और लाभहीन साबित हुई. पोनी एक्सप्रेस ने अमेरिका के लोगों को मोहित कर लिया और अधिक किफायती जमीनी डाक प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. रेल मार्गों के विकास तक सिर्फ कुछ दिनों के लिए डाक पहुंचाने के लिए इस व्यवस्था का इस्तेमाल किया गया था.

पोनी एक्सप्रेस की शुरुआत रेडियो और टेलीफोन के आविष्कार से पहले हुई थी. जब कैलिफ़ोर्निया, जिसे 1850 में राज्य का दर्जा मिला था, देश के पूर्वी हिस्से से काफी हद तक कटा हुआ था. न्यूयॉर्क से पश्चिमी तट तक भेजे जाने वाले पत्र जहाज से भेजे जाते थे, जिसमें आमतौर पर कम से कम एक महीना लगता था. 

Advertisement

वहीं जमीनी मार्ग से स्टेजकोच द्वारा डाक भेजे जाने से वह  तीन सप्ताह से लेकर कई महीने लगा देते थे. ऐसे में मौजूदा धीमी गति वाले डिलीवरी तरीकों की तुलना में, पोनी एक्सप्रेस का औसत डिलीवरी समय 10 दिन बिजली की गति जैसा लगता था. क्योंकि इसमें घुड़सवार एक के बाद एक नियत दूर तक आगे रिले टीम को डाक बढ़ाते जाते थे.  

उस वक्त की पोनी एक्सप्रेस कंपनी ने वर्तमान मिसौरी, कंसास , नेब्रास्का , व्योमिंग , कोलोराडो , यूटा , नेवादा और कैलिफोर्निया राज्यों में फैले एक प्रमुख मार्ग पर 150 से अधिक रिले स्टेशन स्थापित किए थे. सवारों को लगभग 25 डॉलर प्रति सप्ताह का भुगतान किया जाता था और वे लगभग 20 पाउंड तक डाक का भार ढोते थे. उन्हें हर 75 से 100 मील पर बदला जाता था और घोड़ों को हर 10 से 15 मील पर बदला जाता था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement