10 मिनट में मिल जाएगा ये सिलेंडर, किरायेदारों के लिए बेस्ट ऑप्शन

देश में अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी 5 किलो का LPG सिलेंडर आसानी से मिल सकता है. इस योजना के तहत भारत पेट्रोलियम का 'भारत गैस मिनी' और इंडियन ऑयल का 'इंडेन छोटू' नाम से 5 किलो का सिलेंडर मिलता है.

Advertisement
यह सुविधा छात्रों, प्रवासी मजदूरों और किराए के मकान में रहने वालों के लिए बड़ी राहत है. ( Photo: Instagram/ indianoilcorp) यह सुविधा छात्रों, प्रवासी मजदूरों और किराए के मकान में रहने वालों के लिए बड़ी राहत है. ( Photo: Instagram/ indianoilcorp)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

अगर आप घर से दूर रहते हैं और आपके पास स्थायी पता (Permanent Address) नहीं है, तो अब LPG गैस लेने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार और तेल कंपनियों ने ऐसे लोगों के लिए एक आसान समाधान निकाला है. अब छात्र, प्रवासी मजदूर और किराए पर रहने वाले लोग बिना एड्रेस प्रूफ के भी गैस सिलेंडर ले सकते हैं. दरअसल, देश की बड़ी तेल कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 5 किलो का छोटा LPG सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं. यह सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जो एक जगह से दूसरी जगह अक्सर शिफ्ट होते रहते हैं.

Advertisement

इस योजना के तहत भारत पेट्रोलियम का 'भारत गैस मिनी' और इंडियन ऑयल का 'इंडेन छोटू' नाम से 5 किलो का सिलेंडर मिलता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसे लेने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है.

आप सिर्फ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी भी सरकारी आईडी प्रूफ के जरिए इसे आसानी से खरीद सकते हैं.

यह सुविधा खासकर छात्रों, हॉस्टल में रहने वाले युवाओं, दूसरे शहरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों और किराए के मकान में रहने वाले परिवारों के लिए काफी फायदेमंद है. कई बार ऐसे लोगों के पास स्थायी पता का प्रमाण नहीं होता, जिससे उन्हें गैस कनेक्शन लेने में परेशानी होती थी.

 

अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई है. यह 5 किलो का LPG सिलेंडर छोटा, हल्का और पोर्टेबल होता है, यानी इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है. जिन लोगों की गैस की खपत कम होती है या जिन्हें कुछ समय के लिए ही गैस चाहिए, उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प है.

Advertisement

 

काफी आसानी से मिल जाता है छोटू सिलेंडर
इस सिलेंडर को खरीदने की प्रक्रिया भी काफी आसान है. आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सीधे इसे खरीद सकते हैं. भुगतान करने के बाद सिलेंडर तुरंत मिल जाता है और आप उसी समय से इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं. इसके लिए किसी लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होती. साथ ही, इस सिलेंडर को रिफिल कराना भी आसान है.

देशभर में कई डिस्ट्रीब्यूटर्स पर इसकी रिफिल सुविधा उपलब्ध है. इसमें सुरक्षा जमा (डिपॉजिट) देना होता है, जिसे बाद में सिलेंडर लौटाने पर वापस भी लिया जा सकता है.

बार-बार शहर बदलने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन
तेल कंपनियों का कहना है कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में यह सुविधा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जिन्हें कभी भी और कहीं भी खाना बनाने के लिए गैस की जरूरत होती है. इससे खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी जो बार-बार शहर बदलते हैं. कंपनियों ने यह भी साफ किया है कि LPG गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल रजिस्टर्ड एजेंसी या आधिकारिक ऐप के जरिए ही सिलेंडर खरीदें या बुक करें.

Advertisement

कुल मिलाकर, बिना एड्रेस प्रूफ के 5 किलो LPG सिलेंडर की यह सुविधा लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है. अब गैस कनेक्शन लेने के लिए जटिल प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है. बस नजदीकी एजेंसी पर जाएं, अपना आईडी दिखाएं और आसानी से सिलेंडर लेकर घर आ जाएं. किसी भी सहायता के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 या कमर्शियल एलपीजी नंबर 1860-5991-111 पर कॉल कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement