जब YouTube पर पहला वीडियो अपलोड हुआ, 3 दोस्तों ने मिलकर बनाया था ये प्लेटफॉर्म

आज के दिन ही यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड किया गया था. इसे यूट्यूब के एक को-फाउंडर ने ही बनाकर अपलोड किया था.

Advertisement
जावेद करीम ने यूट्यूब पर अपलोड किया था पहला वीडियो (Photo - Youtube screengrab) जावेद करीम ने यूट्यूब पर अपलोड किया था पहला वीडियो (Photo - Youtube screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST

23 अप्रैल, 2005 को यू ट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड किया गया था. यह 'मी एट द जू' नाम का यूट्यूब वीडियो था. इसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया पहला वीडियो माना जाता है. 19 सेकंड के इस वीडियो में यूट्यूब के को-फाउंडर में से एक, जावेद करीम दिखाई दे रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म को जावेद करीम और उनके दो दोस्तों ने मिलकर बनाया था.  

Advertisement

यूट्यूब एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट है, जहां वीडियो शेयर किए जाते हैं. इसकी स्थापना 14 फरवरी, 2005 को स्टीव चेन, चैड हर्ली और जावेद करीम ने मिलकर की थी, जो अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी पेपल के पूर्व कर्मचारी थे. उनका मानना ​​था कि आम लोगों को अपने 'होम वीडियो' शेयर करना पसंद आएगा.

15 दिसंबर 2005 को YouTube के आधिकारिक रूप से लॉन्च होने तक, इस पर प्रतिदिन 20 लाख से अधिक वीडियो देखे जा रहे थे. लॉन्चिंग से पहले 23 अप्रैल 2005 को इसके को-फाउंडर जावेद करीम ने पहला वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो का नाम 'मी एट द जू' है. जब करीब एक जू में गए थे तब इसे एक डिजिटल कैमरे से फिल्माया गया था. इसमें करीम खुद भी दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को लगभग 380 मिलियन बार देखा जा चुका है और इसे 18 मिलियन से अधिक लाइक मिले हैं.

Advertisement

 

2005 में अमेरिकी सर्च इंजन कंपनी गूगल इंक. ने गूगल वीडियो नाम से एक वीडियो सेवा शुरू की थी, लेकिन यह ज्यादा ट्रैफिक नहीं जुटा पाई और इसी वजह से गूगल ने नवंबर 2006 में यूट्यूब को  खरीद लिया. हालांकि, वेबसाइटों को मर्ज करने के बजाय, गूगल ने यूट्यूब का संचालन पहले की तरह ही जारी रखा.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम (वी एंड ए) ने मूल यूट्यूब वॉचपेज को रिक्रिएट किया है. वी एंड ए ने यूट्यूब के साथ मिलकर प्लेटफॉर्म के डिजाइन और अनुभव को फिर से तैयार करने के लिए काम किया है, जिसके लिए दिसंबर 2006 से उपलब्ध सबसे पुराने इंटरनेट ऑर्काइव का इस्तेमाल किया गया है. दक्षिण केंसिंग्टन संग्रहालय ने साइट पर अपलोड किया गया पहला वीडियो भी रिकवर कर लिया था. इसका नाम 'मी एट द जू' है और जिसे यूट्यूब के सह-संस्थापक जावेद करीम ने अप्रैल 2005 में पोस्ट किया था. यह वीडियो अब यूट्यूब पर जावेद नाम के चैनल पर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement