क्या सही में जहाज को कभी बंद नहीं करते, हमेशा चालू रहता है इंजन?

क्या जहाज के इंजन को कभी बंद नहीं किया जाता है? शिप के ऑफिसर्स से ही जानते हैं कि आखिर जहाज के इंजन के पीछे की क्या सच्चाई है?

Advertisement
जहाज के इंजन को कुछ स्थितियों में ही बंद किया जाता है. (Photo: ITG) जहाज के इंजन को कुछ स्थितियों में ही बंद किया जाता है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

ईरान जंग के बाद जहाज और उनके रास्तों की काफी चर्चा हो रही है. जहाज किस तरह काम करता है, इस पर काफी कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जहाज को कभी बंद नहीं किया जाता और इसका इंजन हमेशा चालू रहता है. तो जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है और समझते हैं कि जहाज के इंजन को बंद करने या स्टार्ट करने का क्या प्रोसेस है...

Advertisement

जहाज के इंजन से जुड़े फैक्ट जानने के लिए हमने बात की अक्सर जहाज पर रहने वाले शुभम पोरिया और दर्शन सिंह से, जो थर्ड ऑफिसर हैं. उन्होंने बताया कि जहाज का इंजन कैसे काम करता है. जब उनसे पूछा गया कि क्या सही में जहाज का इंजन बंद नहीं होता है तो उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है कि जहाज का इंजन कभी भी बंद नहीं होता है. अगर जहाज को जब किनारे पर लगा दिया जाता है और जहाज को एंकर किया जाता है तो उसके इंजन को बंद कर दिया जाता है. अगर उस वक्त जहाज पर पंप वगैहरा भी चलाने होते हैं तो उसके लिए जनरेटर का इस्तेमाल किया जाता है. 

इस स्थिति में इंजन को स्टेंट बाई पर रखा जाता है और कोई दूसरा जहाज आ जाता है या फिर कोई और जरूरत होती है तो इंजन तुरंत ऑन कर दिया जाता है. साथ ही उन्होंने बताया कि जब जहाज सेलिंग पर रहता है यानी पानी में कही जाता है तो इंजन बंद नहीं किया जाता है. उस स्थिति में जहाज दिन रात सुबह शाम चलता रहता है और इसे रोका नहीं जाता है. अगर एक बार जहाज चलना शुरू हो गया तो डेस्टिनेशन पर जाकर ही इंजन बंद होता है और हमेशा ऑन रहता है. 

Advertisement

वहीं, एक और ऑफिसर ने बताया कि जब जहाज स्टैंडबाई पर रहता है तो 10 मिनट के नोटिस पर रहते हैं और वो 10 मिनट में चालू हो जाता है. अगर पोर्ट पर हैं तो उसमें 1 घंटे का नोटिस दिया जाता है, उसमें अच्छे से चेक किया जाता है, जिसमें कार्बन, स्टीयरिंग, अलार्म आदि की चेकिंग होती है. यानी जब जहाज लंबी दूरी के लिए निकलता है तो उसके लिए 1 घंटे का वक्त लगता है और उसमें सभी तरह की चेकिंग होती है, उसके बाद वो रवाना होता है. ऐसे स्टैंड बाई पर जब जहाज रहता है तो 10 मिनट में ऑन हो जाता है.

लेकिन ये कहा जा सकता है कि ऐसा नहीं है कि जहाज का इंजन बंद होता ही नहीं है. जहाज जब समुद्र में होता है तो उसका इंजन बंद नहीं होता जबकि एंकर होने की स्थिति में बंद किया जा सकता है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement