इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स में 'इंडिया टुडे ग्रुप' ने एक बार फिर से बाजी मारी. 2019 के आईटीए अवॉर्ड समारोह में एक बार फिर 'इंडिया टुडे ग्रुप' ने शीर्ष सम्मान प्राप्त किया. इस अवसर पर इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने कहा कि हमारा कोई एजेंडा नहीं है और सच्चाई से हम कोई समझौता नहीं करते. इंडिया टुडे ग्रुप ने हिंदी और अंग्रेजी समाचार चैनल के शीर्ष पुरस्कार अपने पास बरकरार रखे हैं. देखें वीडियो.