उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत, नई टीम बनते ही बड़े नेता का इस्तीफा

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे हरीश धामी की प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात ना होने के चलते उन्होंने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को अपना इस्तीफा सौंपा.

Advertisement
हरीश रावत के साथ हरीश धामी (फाइल फोटो) हरीश रावत के साथ हरीश धामी (फाइल फोटो)

दिलीप सिंह राठौड़

  • देहरादून,
  • 28 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

  • MLA धामी ने सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया
  • जल्द ही कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करेंगे धामी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में अभी लंबा वक्त है, लेकिन कांग्रेस ने उसकी तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस ने नई टीम बनाई है और राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है. हालांकि, इस टीम की घोषणा के साथ ही पार्टी में बगावत के सुर भी उठने लगे हैं.

Advertisement

70 सीट की विधानसभा में पहले ही कांग्रेस 11 विधायकों के साथ हाशिए पर खड़ी है. ऐसे में कांग्रेस में बगावत के सुर पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है. बगावती तेवर अपना चुके नेताओं में से एक कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने सोमवार को नई कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया.

साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर भी सरकार से सांठ-गांठ के गम्भीर आरोप लगाए. उनके ये आरोप आने वाले दिनों में पार्टी में ज़ुबानी जंग के कारण बन सकते हैं.

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे हरीश धामी की प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात ना होने के चलते उन्होंने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को अपना इस्तीफा सौंपा.

ये भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- प्रचार SP का, कच्छा RSS का पहनते हैं

Advertisement

हरीश धामी ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेता और विधायक होने के बावजूद उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा, 'मुझे जलील करने के लिए ये पद दिया गया था. इसकी वजह से प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दिया है.'

इस दौरान हरीश धामी ने नेता प्रतिपक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी विधायक 3 फरवरी को कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे, जहां सभी विषयों से हाईकमान को अवगत कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'गोली मारो' नारे पर घिरे अनुराग ठाकुर, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

पार्टी छोड़ने की भी कही बात

बता दें कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में हरीश धामी को प्रदेश सचिव बनाया गया था. जबकि कांग्रेस के बाकी विधायकों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया. इसके बाद उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि कांग्रेस प्रदेश संगठन ने मुझे जो पद दिया है, मैं उससे इस्तीफा देता हूं. उन्होंने यहां तक लिखा कि वह बहुत जल्द ही कांग्रेस छोड़ने की तिथि की भी घोषणा करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement