Advertisement

UP News Live: लखनऊ दौरे पर जाएंगे नड्डा, योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल

aajtak.in | नई दिल्ली | 18 जनवरी 2021, 3:56 PM IST

UP News Live Updates: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए बीजेपी के 10 सदस्य आज नामांकन दाखिल करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 से 24 जनवरी तक लखनऊ में रहेंगे. योगी सरकार की इस साल की पहली कैबिनेट बैठक कल होगी, जिसमें कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. यूपी से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.

UP news live updates
3:56 PM (5 वर्ष पहले)

'तांडव' विवाद: यूपी पुलिस की टीम मुंबई रवाना

Posted by :- Ajit Tiwari

वेब सीरीज तांडव पर मचे बवाल के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हो गई है. लखनऊ के हजरतगंज थाने के चार पुलिसकर्मी मुंबई जा रहे हैं. ये वेब सीरीज के निर्माताओं और कलाकारों से पूछताछ करेंगे. पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें.

1:45 PM (5 वर्ष पहले)

धर्मांतरण अध्यादेश: योगी सरकार को कोर्ट ने दिया 25 जनवरी तक का समय

Posted by :- Ajit Tiwari

यूपी सरकार के धर्मांतरण अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. यूपी सरकार ने अदालत में सुप्रीम कोर्ट में चल रही मामले की सुनवाई का हवाला दिया. एडवोकेट जनरल ने कहा कि केस को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर के लिए राज्य सरकार की ओर से अप्लिकेशन दी गई है. राज्य सरकार की दलील है कि अलग- अलग जगहों पर सुनवाई से केस को लेकर दिक्कतें आ रही हैं. हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्टे नहीं दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्टे नहीं दिया है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 25 जनवरी तक का समय दिया है. अब 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे हाईकोर्ट मामले पर अंतिम सुनवाई करेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

12:34 PM (5 वर्ष पहले)

प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by :- Ajit Tiwari

प्रयागराज में लोगों ने माघ मेले के दौरान गंगा स्नान किया.

12:33 PM (5 वर्ष पहले)

पटरी से उतरी ट्रेन, जांच के आदेश

Posted by :- Ajit Tiwari

लखनऊ में ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस मामले में किसी भी यात्री को क्षति नहीं पहुंची है.

Advertisement
10:35 AM (5 वर्ष पहले)

तांडव वेब सीरिज के निर्माता-निर्देशक पर FIR

Posted by :- Ajit Tiwari

लखनऊ में तांडव वेब सीरिज के निर्माता निर्देशक राइटर और अमेजन के प्राइम इंडिया हेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. यह एफआईआर अमेजन प्राइम की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित व वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक व लेखक पर दर्ज की गई है. एफआईआर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज की गई है, जिसमें एक विशेष समुदाय के खिलाफ भवनाएं भड़काने और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय चित्रण करने का आरोप है.

10:19 AM (5 वर्ष पहले)

भरी जाएंगी सभी सीटें

Posted by :- Ajit Tiwari

जल्द ही कैबिनेट का विस्तार भी होगा. माना जा रहा है कि कुछ लोगों की छुट्टी भी की जाएगी और कुछ नए चेहरे शामिल किए जाएंगे. इसी के साथ सभी 60 मंत्रिमंडल की सीटें भर दी जाएंगी. फिलहाल योगी कैबिनेट में 55 मंत्री हैं और पांच खाली हैं लेकिन जल्द ही कैबिनेट विस्तार की भी संभावना है.

10:19 AM (5 वर्ष पहले)

अरविंद शर्मा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Posted by :- Ajit Tiwari

यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनावों के नामांकन के साथ ही कयासों और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. सूत्रों की मानें तो अरविंद शर्मा को योगी कैबिनेट में बेहद अहम पद दिया जा सकता है. चर्चा उनके डिप्टी सीएम से लेकर गृहमंत्री बनने तक को लेकर है, लेकिन फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन इतना तय है कि अरविंद कुमार शर्मा योगी कैबिनेट के हिस्सा होंगे और कोई बेहद अहम पोर्टफोलियो उन्हें दिया जाएगा.

10:16 AM (5 वर्ष पहले)

लखनऊ में पटरी से उतरी ट्रेन

Posted by :- Ajit Tiwari

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां चारबाग स्टेशन के पास एक ट्रेन डिरेल हो गई और दो डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अबतक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से जयनगर जाने वाली 04674 एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हुई है. हादसे के तुरंत बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर हालात पर काबू पाया. 

10:14 AM (5 वर्ष पहले)

नड्डा का लखनऊ दौरा, कई लोगों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

Posted by :- Ajit Tiwari

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 से 24 जनवरी तक लखनऊ दौरे पर रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक नड्डा पार्टी को लेकर बड़ी बैठक करने वाले हैं जिसमें प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के मद्देनजर बातचीत होगी. इसके अलावा नड्डा पंचायत चुनाव मिशन 2022 के मद्देनजर भी रणनीति बनाएंगे. इसी बैठक में केंद्र सरकार से पूर्व IAS अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी फैसला होगा. माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल हो सकता है, साथ ही मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं.

Advertisement
10:11 AM (5 वर्ष पहले)

विधान परिषद चुनाव- आज नामांकन करेंगे ये चेहरे

Posted by :- Ajit Tiwari

UP MLC ELECTION- BJP CANDIDATES TO FILE NOMINATION TODAY: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के लिए बीजेपी के उम्मीदवार आज नामांकन फाइल करेंगे. जानकारी के मुताबिक BJP के सभी 10 प्रत्याशी नामांकन करेंगे. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत कई बड़े नेताओं की मोजूदगी में नामांकन होगा. BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और सेवानिवृत्त अधिकारी अरविंद शर्मा भी पर्चा दाखिल करेंगे. इनके अलावा अश्वनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, गोविंद नारायण शुक्ल, सलिल बिशनोई, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, धर्मवीर प्रजापति, लक्ष्मण आचार्य भी नामांकन करेंगे. बता दें कि विधान परिषद चुनावों की नामांकन के लिए आज आखिरी दिन है.

10:08 AM (5 वर्ष पहले)

यूपी कैबिनेट बैठक कल

Posted by :- Ajit Tiwari

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की इस साल की पहली कैबिनेट बैठक कल होगी. इस बैठक में यूपी की नई डाटा सेंटर नीति समेत एक दर्जन प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी. साथ ही विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर तारीख तय हो सकती है. यूपी सरकार फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट पेश कर सकती है. इसकी तैयारी के लिए विभागों को अपना लेखा-जोखा तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं. जानकारी के मुताबिक इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी दिवस की तैयारियों को लेकर निर्देश दे सकते हैं.