UP Panchayat Election LIVE: तीसरे चरण में 20 जिलों में वोटिंग शुरू

आज 20 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं. तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के करीब साढ़े तीन लाख प्रत्याशी मैदान में हैं. इनके भाग्य का फैसला करीब 3 करोड़ से अधिक मतदाता आज कर रहे हैं.

Advertisement
UP Panchayat Election LIVE Update UP Panchayat Election LIVE Update

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 26 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST
  • करीब साढ़े तीन लाख प्रत्याशी मैदान में
  • 3 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज शुरू हो गया है. इस चरण के लिए आज 20 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं. तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के करीब साढ़े तीन लाख प्रत्याशी मैदान में हैं. इनके भाग्य का फैसला करीब 3 करोड़ से अधिक मतदाता आज कर रहे हैं.

Advertisement

UP Panchayat Election LIVE Update
7:00 AM:
20 जिलों में तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. पुलिस के सामने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए चुनाव संपन्न कराना सबसे बड़ी चुनौती है.

इन जिलों में डाले जा रहे हैं वोट
तीसरे चरण में अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में वोटिंग हो रही है.

इन सीटों पर हो रहा मतदान
जिला पंचायत सदस्य की 746 सीटों के लिए 10,627 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,530 सीटों के लिए 89,188 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14,379 सीटों के लिए 1,17,789 उम्मीदवार और ग्राम पंचायत वार्ड की 1,80,473 सीटों के लिए 1,34,510 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तीसरे चरण में 20 जिलों में 20727 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव संपन्न कराने के लिए  पीएसी और अर्ध सैनिक बलों के अलावा 509 निरीक्षक, 7600 उप निरीक्षक, 15736 मुख्य आरक्षी और 56251 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त 66444 होमगार्ड, 2473 पीआरडी जवान, 6282 रिक्रूट आरक्षियों को भी जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement