जीत के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे CM योगी, बोले- जो मना करे, उसे रंग न लगाएं

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सरकार की वापसी हो चुकी है. इस बार भाजपा की होली भी धूमधाम से होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम गोरखपुर पहुंच गए हैं और अब होली के कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

Advertisement
गोरखपुर के होली महोत्सव में शामिल CM योगी. गोरखपुर के होली महोत्सव में शामिल CM योगी.

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST
  • योगी गोरखपुर में होली मनाने पहुंचे CM योगी
  • इस बार और भी खास होगी योगी की होली
  • योगी बोले- जोश में कभी होश नहीं खोना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीत के बाद पहली बार आज गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान गोरखपुर सदर विधायक योगी का रंगारंग स्वागत किया गया. शहर में शाम 4:30 बजे पांडे हाता चौराहे से होलिका दहन यात्रा निकाली गई जिसमें योगी शामिल हुए. इस दौरान सीएम योगी ने फूलों की होली खेली और समर्थकों से कहा कि जोश में कभी होश नहीं खोना है. होली पर जो मना करे, उसे बिल्कुल भी रंग न लगाएं. 

Advertisement

सीएम योगी ने कहा, मैं जनता का एक लोकप्रिय सरकार देने के लिए धन्यवाद देता हूं. 5 वर्ष के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर राज्य की 25 करोड़ जनता के हितों के लिए ईमानदारी से काम किया और इस काम का नतीजा चुनाव में दिखाई दिया. 

गोरखपुर में सीएम योगी बोले, यूपी में दो तिहाई बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के चलते 10 मार्च से ही होली मनाई जा रही है. गोरखपुर मंडल की 28 में 27 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिली हैं. दुष्प्रचार किया गया पर जनता ने पीएम मोदी के सुरक्षा सुशासन को प्रचंड बहुमत दिया.

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गोरखपुर जनपद की सारी 9 सीटें बीजेपी को मिली हैं. सालों से इस होली कार्यक्रम में आ रहा हूं. हालांकि, 2 साल कोरोना के कारण आयोजन नहीं हुआ. यूपी ने कोरोना प्रबंधन का मॉडल पेश किया है. राज्य में अब तक 30 करोड़ वैक्सीन डोज दे दिए गए हैं. 

Advertisement

इस यात्रा के दौरान सीएम योगी श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली भी खेलेंगे. इस यात्रा में देवी देवताओं की झांकियां और बैंड भी शामिल होंगे. यात्रा के बाद महंत योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे. शुक्रवार धुलेंडी के दिन सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में ही रहेंगे. 

शनिवार को राष्ट्रीय सेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति महानगर की परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में सुबह 8:30 बजे शामिल होंगे. यह शोभायात्रा घंटाघर से निकलकर 8 किलोमीटर विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए पुनः घंटाघर आकर समाप्त हो जाएगी. वहीं, सीएम योगी शनिवार 19 मार्च को भी गोरखपुर में ही रहेंगे.

21 मार्च को शपथ ले सकते हैं योगी

दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ 21 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ले सकते हैं. शपथ समारोह को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और 200 वीवीआईपी गेस्ट बुलवाने की तैयारी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement