उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनावों की तारीख की घोषणा, 7 फरवरी को होगा मतदान

उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख चुनावों का ऐलान कर दिया गया है. सोमवार को राज्य चुनाव आयोग की तरफ से की गई घोषणा में जानकारी दी गई कि मतदान 7 फरवरी को होंगे और शाम को ही मतगणना होगी.

Advertisement
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की घोषणा ब्लॉक प्रमुख चुनाव की घोषणा

मोनिका शर्मा / अनूप श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 18 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के राज्य चुनाव आयोग ने ब्लॉक प्रमुख चुनावों की घोषणा कर दी है. प्रदेश चुनाव आयोग ने सोमवार को यह घोषणा की. ब्लॉक प्रमुख के इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2016 को होगी. वहीं इस चुनाव का मतदान 7 फरवरी 2016 को होगा.

7 फरवरी की शाम को ही ब्लॉक प्रमुख के साथ ही नतीजे भी आ जाएंगे. इन चुनाव में 74 जिलों के ब्लॉक प्रमुख चुने जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement