पुलिस चोर अपराधियों को पकड़ने का ही काम नहीं करती बल्कि जरूरत पड़े तो भारी भरकम अजगर को भी काबू में कर सकती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया इलाहाबाद में यूपी पुलिस ने.
दरअसल, इलाहाबाद की थरवई पुलिस को एक गांव में झगड़े की सूचना मिली थी. डॉयल 100 की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची. तफ्तीश करने के बाद पुलिस वाले लौटे तो वहां का नजारा देखकर हक्के बक्के रह गए. उनकी वैन में दस फुट का एक भारी भरकम अजगर इंतज़ार करता मिला.
फिर को काबू करने का ऑपरेशन शुरू हुआ. पुलिस वालों ने डंडे की मदद से अजगर को बड़ी मुश्किल से वैन से निकाला. फिर को एक बोरे में बंद कर दिया गया. एक पुलिसकर्मी ने ये सब मोबाइल के जरिए शूट भी किया. अजगर को पकड़ने के इस ऑपरेशन को देखने के लिए गांव वाले भी मौके पर जुट गए.
अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया. एसपी (गंगापार) सुनील कुमार ने वीडियो देखने के बाद पुलिस टीम की बहादुरी की तारीफ की.
पंकज श्रीवास्तव / खुशदीप सहगल