CAA हिंसा: पुलिस ने माना फायरिंग में हुई युवक की मौत, आत्मरक्षा में चलाई गोली

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने माना कि प्रदर्शनकारी युवक की मौत पुलिस फायरिंग में ही हुई है. जिला पुलिस ने इससे पहले दावा किया था कि बीते सप्ताह पुलिस ने कहीं फायरिंग नहीं की थी जिसमें किसी की मौत हुई हो.

Advertisement
CAA के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शन में जमकर हिंसा भी हुई (फाइल) CAA के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शन में जमकर हिंसा भी हुई (फाइल)

aajtak.in

  • बिजनौर,
  • 24 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

  • पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाईः जिला पुलिस
  • DGP का दावा था कि फायरिंग में नहीं गई जान

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने माना कि प्रदर्शनकारी युवक की मौत पुलिस फायरिंग में ही हुई है. जिला पुलिस ने इससे पहले दावा किया था कि बीते सप्ताह पुलिस ने कहीं फायरिंग नहीं की थी जिसमें किसी की मौत हुई हो.

Advertisement

एसपी (ग्रामीण) विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि भीड़ पुलिस पर आक्रमण कर रही थी. नहटौर में पुलिस ने बचाव में फायरिंग की जिसमें एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. 20 दिसंबर को शुक्रवार की नमाज के बाद हिंसक भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया, पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चला दी.

जिला पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) के उस दावे के उलट स्वीकार किया कि नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले हफ्ते प्रदर्शन के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि पुलिस महानिदेशक ने कहा था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई थी.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि नहटौर इलाके में एक हिंसक भीड़ का सामना करते समय एक पुलिसकर्मी ने गोली चलाने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Advertisement

नमाज के बाद हिंसा भड़की

उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हिंसक भीड़ ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया और सब इंस्पेक्टर आशीष तोमर की पिस्तौल छीन ली. इस दौरान एक कांस्टेबल ने जब आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, तो यह 'प्रदर्शनकारी' सुलेमान को लग गई और उससे उसकी मौत हो गई.

दूसरी ओर, सुलेमान के परिवार का कहना था कि वह सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और विरोध प्रदर्शन से उसका कोई लेना-देना नहीं था.

एसपी ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति अनीस भी मारा गया. बिजनौर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों ने बच्चों को सामने रखा और नारेबाजी, पथराव और आगजनी का सहारा लिया.

32 लोगों पर FIRः SP

एसपी ने आगे कहा कि 32 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और जिले में 215 लोगों को गिरफ्तार किया गया, फिलहाल वहां पर स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों में शामिल होने के माहिर तीन मास्टरमाइंड पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

यह पहली बार है कि राज्य पुलिस ने स्वीकार किया है कि उन्होंने राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलियां चलाई है. कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की सूचना है.

Advertisement

इससे पहले पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस फायरिंग में कोई नहीं मारा गया और ज्यादातर मौतों का दोष 'क्रॉस-फायरिंग' को दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement