राकेश टिकैत का यमुना एक्सप्रेसवे पर स्वागत, लगा लंबा जाम, उठी जेवर में चार गुना मुआवजे की मांग

यमुना एक्सप्रेसवे (yamuna Expressway) पर आज लंबा जाम लग गया. ऐसा राकेश टिकैत के वहां पहुंचने के बाद हुआ. राकेश टिकैत वहां महापंचायत के लिए पहुंचे हैं.

Advertisement
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम

मनीष चौरसिया

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2022,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

नोएडा में मौजूद यमुना एक्सप्रेसवे पर आज लंबा जाम लग गया है. यह जाम किसान नेता राकेश टिकैत के वहां पहुंचने के बाद लगा. दरअसल, ज्यादा मुआवजे की मांग को लेकर किसान जेवर के पास प्रदर्शन करने के लिए जुटे हैं. इस बीच राकेश टिकैत का एक्सप्रेसवे के बीच में ही समर्थकों ने स्वागत किया. इससे वहां लंबा जाम लग गया है.

Advertisement

आज जेवर एयरपोर्ट को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत बुलाई है. इनकी मांग है कि एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाए. महापंचायत में राकेश टिकैत खुद शामिल हो रहे हैं.

सड़क पर ही बंटा दूध और छाछ

राकेश टिकैत के स्वागत में कई गाड़ियां एक्सप्रेसवे पर पहुंची थीं. वहीं कार्यकर्ता टिकैत पर फूल बरसा रहे थे. इनमें से कुछ कार्यकर्ता सड़क पर ही दूध और छाछ बांट रहे थे. इसकी वजह से यमुना एक्सप्रेस वे से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक जाम लग गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement