बच्चे के स्कूल लेट होने को लेकर पति से हुआ विवाद, पत्नी आठ माह के बच्चे के साथ कूद गई ट्रेन के सामने

कानपुर में एक मां अपने बच्चे के स्कूल को लेकर पति से इस कदर नाराज हुई की उसने छोटे बच्चे को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया.

Advertisement
पति और बच्चे के साथ मृतका पति और बच्चे के साथ मृतका

लव रघुवंशी / अनूप श्रीवास्तव

  • कानपुर,
  • 11 मई 2016,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

अपने बच्चे की पढ़ाई का सपना हर मां-बाप का होता है लेकिन बच्चे का स्कूल ही किसी मां की मौत का कारण बन जाएगा यह शायद कोई सोच भी नहीं सकता. कानपुर में एक मां अपने बच्चे के स्कूल को लेकर पति से इस कदर नाराज हुई कि‍ उसने छोटे बच्चे को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया.

पिता ने की थी बेटे की पिटाई
दरअसल मृतका का बड़ा बेटा रोजाना स्कूल देर से जाता था, इस बात की जब टीचर ने शिकायत की तो पिता ने बच्चे को मार दिया. इसी बात से नाराज होकर बच्चे की मां ने छोटे बेटे के साथ सुसाइड कर लिया. लेकिन हैरानी की बात यह रही की मरने से पहले वह उसी बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी जिसके स्कूल जाने को लेकर पति से विवाद हुआ था.

Advertisement

सात साल पहले हुई शादी
जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर के साहब नगर निवासी सोनू वर्मा की शादी सात साल पहले निशा नाम की लड़की से हुई थी. सोनू दादानगर की एक शीशा फैक्ट्री में सुपरवाइजर है. सोनू का बड़ा बेटा बिट्टू क्लास वन में पढता है जबकि छोटा सिर्फ आठ महीने का है. बुधवार सुबह निशा अपने बड़े बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी. बिट्टू को स्कूल छोड़ने के बाद निशा सीधे रेलवे लाइन पर गई और छोटे बेटे के साथ कासगंज पैसेंजर के आगे सुसाइड कर लिया.

पुलिस जुटी जांच में
निशा के पति सोनू का कहना है बिट्टू आजकल रोजाना स्कूल देरी से जाता था. टीचर की शिकायत पर मैंने उसे मार दिया था. बस इसी बात से नाराज होकर निशा ने सुसाइड कर लिया . पुलिस ने दोनों बॉडी का पोस्टमार्टम करने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है. तो वहीं मृतिका के मामा राज वर्मा ने कहा कि मुझे ये सूचना मिली थी कि निशा बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी फिर उसके बाद उसने सुसाइड कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement