लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर चला बुलडोजर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर नगर निगम का बुलडोजर चला है. यहां नगर निगम ने कार्यालय के बाहर की दुकानों को तोड़ा है. निगम ने अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को कई नोटिस दिए थे.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 31 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर नगर निगम का बुलडोजर चला है. निगम ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर की दुकानों को तोड़ा है. निगम ने अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को कई नोटिस दिए थे. 

उत्तर प्रदेश में इन दिनों सरकारी और फुटपाथ की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. अवैध कब्जा किए गए जगहों पर बुलडोजर चलवा कर उसे कब्जा मुक्त कराया जा रहा है. इसी के तहत आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर बुलडोजर चलाया गया. 

Advertisement

दरअसल लखनऊ नगर निगम ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगाई गई दुकानों के मालिकों को नोटिस दिए गए. उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें शिफ्ट नहीं कीं, जिसके बाद नगर निगम ने ये कार्रवाई की है. 

प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी के घर चला था बुलडोजर

सीएम योगी की कानून का पालन कराने वाली छवि बनी हुई है. प्रदेश में किसी भी जिले में कहीं भी हिंसक प्रदर्शन होता है तो आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर दंड दिया जाता है. इससे पहले प्रयागराज में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप का घर गिराए जाने को लेकर बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे. प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद का घर गिराए जाने को सुप्रीम कोर्ट से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट तक चुनौती दी गई, लेकिन प्रयागराज पुलिस ने बुलडोजर से उसका घर गिरा दिया. दरअसल ये कार्रवाई प्रयागराज नगर निगम की ओर से की गई थी. 

Advertisement

प्रदेश में हिंसा करने वाले लोगों में डर और भय का माहौल बन गया है. अब उन्हें लगता है कि अगर किसी भी तरह की हिंसा हुई तो बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही अवैध दुकानों और घरों के बाहर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है. यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में भी बुलडोजर की कार्रवाई की जाती है. बीते दिनों बुरहानपुर जिले में हुई हिंसा के बाद वहां भी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement