लखनऊ: CM योगी के दफ्तर पर सचिवालय कर्मियों का प्रदर्शन, सुरक्षा मांगी

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर पर मंगलवार को सचिवालय कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन चला. राजधानी का कैसरबाग पुलिस के सचिवालय संघ ने मोर्चा खोला है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश सचिवालय (फाइल फोटो-Uttarpradesh.org) उत्तर प्रदेश सचिवालय (फाइल फोटो-Uttarpradesh.org)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 02 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर पर मंगलवार को सचिवालय कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन चल रहा है. राजधानी का कैसरबाग पुलिस के सचिवालय संघ ने मोर्चा खोला है.

दरअसल, पुलिस पर सचिवालय कर्मचारी मनोज कुमार प्रजापति के साथ मारपीट का आरोप है. साथी के साथ हुई इस घटना से सचिवालय कर्मी नाराज हैं.मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे सचिवालय कर्मियों के खिलाफ पुलिस उत्पीड़न पर विरोध में सैकड़ों कर्मचारी लोकभवन में घुस आए. सचिवालय कर्मियों ने कैसरबाग पुलिस और सीओ पर कार्यवाही की मांग की है.

Advertisement

कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के बाद प्रमुख गृह सचिव अवनीश के. अवस्थी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे में शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी. जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर एक्शन लिया जाएगा, प्रमुख सचिव गृह के आश्वासन के बाद सचिवालय संघ के कर्मचारियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया.

लेकिन सचिवालय सेवा के कर्मचारी दोबारा लोक भवन में धरने पर बैठे, कर्मचारियों ने तत्काल दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाई की मांग की, एक बार फिर से प्रमुख सचिव गृह के साथ कर्मचारी नेताओं की बात शुरू हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement