अब बदलेगा गाजियाबाद का नाम? सांसद ने योगी को लिखी चिट्ठी

बता दें कि तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे योगी आदित्यनाथ वहां भी शहरों के नाम बदलने का वादा कर रहे हैं. अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का शहर बदलने की मांग उठी है.

Advertisement
बदलेगा गाजियाबाद का नाम..! बदलेगा गाजियाबाद का नाम..!

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

पूर्वी उत्तर प्रदेश से उठी शहरों के नाम बदलने की मांग अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है. भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग की है. उनकी मांग है कि गाजियाबाद का नाम 'महाराज अग्रसेन नगर' कर दिया जाए. इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिख दी है.

Advertisement

अनिल अग्रवाल का कहना है कि में सबसे ज्यादा वैश्य समाज के लोग रहते हैं, इसके कारण शहर का नाम बदला जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले वैश्य समाज के लोगों की भी ये ही मांग है.

राज्यसभा सांसद ने कहा कि मुगल शासक गाजीउद्दीन ने गाजियाबाद बसाया था, लेकिन वह एक शासक था, और गाजियाबाद के विकास में वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

अग्रवाल ने कहा, "जनपद में सबसे ज्यादा कारोबार वैश्य समाज द्वारा ही किया जा रहा है. सबसे ज्यादा राजस्व भी इसी जिले से सरकार को जाता है, इसलिए इस पर ध्यान देना चाहिए. गाजीउद्दीन के नाम पर गजियाबाद गुलामी के दिनों की याद दिलाता है. इसलिए इसका नाम प्राथमिकता के आधार पर बदला जाना चाहिए."

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार और फैजाबाद का नाम बदल चुकी है. फैजाबाद को अयोध्या, इलाहाबाद को प्रयागराज कर दिया गया है. इसके बाद से ही राज्य में कई शहरों का नाम बदलने की मांग की जा चुकी है. इस फेहरिस्त में अब गाजियाबाद भी जुड़ गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement