नोएडा की तमाम संस्थाओं ने मिलकर डीएनडी को रविवार को जबरन मिलकर टोल फ्री कर दिया. रात भर संस्था के लोग टेंट लगाकर डीएनडी पर जुटे रहे और 24 घंटे हो गए डीएनडी के कर्मी टोल से गायब है.
जाम से मिली राहत
होने से जाम से भी लोगो को राहत मिली और पीक ऑवर में भी पर ट्रैफिक स्मूथ चला. आम तौर पर यहां लंबा जाम लगा रहता है. टोल फ्री होने से अधिकतर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और वहां निकलने वाले लोग संस्था के कर्मियों को थैंक यू बोलकर और थम्स अप साइन दिखा रहे हैं.
प्रदर्शन रखेंगे जारी
जनहित मोर्चा के नवाब सिंह नागर का कहना है कि वह लगातार अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. यह तो मात्र लड़ाई की शुरुआत है डीएनडी को परमानेंट टोल फ्री होना चाहिए, 24 घंटे में लाखो लोगों को राहत मिली है.
अंकित यादव / अमित रायकवार