संगीत सोम बोले- शरजील को बीच चौराहे पर फांसी चढ़ाकर गोली मार देना चाहिए

अपने कई बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक संगीत सोम ने एक फिर विवादित बयान दिया है. सोम ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र शरजील इमाम को बीच चौराहे पर फांसी देकर गोली मारने की वकालत की है.

Advertisement
बीजेपी विधायक संगीत सोम (फाइल-ANI) बीजेपी विधायक संगीत सोम (फाइल-ANI)

aajtak.in

  • देवबंद,
  • 31 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

  • प्रदर्शन कर रही महिलाओं के पास कोई काम नहींः सोम
  • 'आतंक को पनाह देने वाले संस्थाओं को बंद करना होगा'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और विधायक संगीत सोम ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र शरजील इमाम को बीच चौराहे पर फांसी देकर गोली मारने की वकालत की है. गुरुवार देर रात देवबंद के भायला गांव में संगीत सोम ने कहा कि राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील को बीच चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटका कर उसको गोली मार देनी चाहिए, जो आतंकवाद की बात करता हो.

Advertisement

सरधना विधायक संगीत सोम कल गुरुवार को देवबंद के भायला गांव में अपनी भांजी की रिंग सरेमनी में आए हुए थे, वहीं पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगीत सोम ने कहा कि जहां-जहां सीएए के खिलाफ जो महिलाएं बैठी है उनको कोई काम धाम नहीं है.

सभी जेल जाएंगेः विधायक

विधायक संगीत सोम ने आगे कहा कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विरोधी पार्टियों की ओर से फंडिंग की जा रही है. उस पैसे को वहां बैठकर खा रही हैं और जहां-जहां प्रदर्शन हो रहे हैं उनके खिलाफ मुकदमे दायर होंगे और वे सभी जेल जाएंगे.

ने कहा, 'मैं दावे के साथ कहता हूं कि इनकी जिस दिन जांच होगी दिल्ली हो चाहे बरेली हो देवबंद हो चाहे लखनऊ हो, इनके खिलाफ ठीक से मुकदमे होंगे और ये सभी जेल जाएंगे. इनको जेल भेजना भी चाहिए क्योंकि जिस तरह की अराजकता इन्होंने दिल्ली में पैदा की है इस अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.'

Advertisement

इसे भी पढ़ें----

आतंक को पनाह देने वाले संस्था बंद होंः सोम

अलीगढ़ और दिल्ली में भड़काऊ बयान देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम पर संगीत सोम ने कहा कि ऐसे आदमी को बीच चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटका कर उसको गोली मार देनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें----

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था अगर आतंकवाद को पनाह देने का काम करेगी तो उसको बंद करना ही होगा. दारुल उलूम देवबंद शुरू से ही आतंकवादियों को पनाह देने का काम करता है. वहीं जमीयत उलेमा ए हिन्द भी आतंकवादियों को पनाह देती है और उनकी मदद करती है. इसीलिए जमीयत उलेमा ए हिन्द को विदेश से फंडिंग हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement