यूपी: बीजेपी ने सपा को टक्कर देने के लिए बनाया प्लान, जारी की ईमेल आईडी

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी के दौरे पर समाजवादी पार्टी की ओर से जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ई-मेल जारी करने के संकेत दिए थे.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / रीमा पाराशर

  • लखनऊ,
  • 09 जून 2016,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

हाल ही में मथुरा में हुई हिंसा और यूपी चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की है. इसके तहत बीजेपी ने kabja.hatao@bjp.org ईमेल आईडी जारी की है, जो राज्य की जनता की सरकारी/प्राइवेट जमीनों/मकानों पर अवैध/जबरन कब्जे छुड़वाने में मदद करेगी.

इस मेल आईडी पर आई शिकायतों को लेकर जिले या इलाके के बीजेपी नेता प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर न्यायिक अधिकारियों तक का दरवाजा खटखटाएंगे और जल्द सुनवाई के लिए दबाब बनाएंगे.

Advertisement

अमित शाह ने दिए थे संकेत
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी के दौरे पर समाजवादी पार्टी की ओर से जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ई-मेल जारी करने के संकेत दिए थे और कहा था कि सरकार से पहले बीजेपी कार्यकर्ता जन-आंदोलन के जरिए स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाकर जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराएंगे.

बीजेपी बनाएगी चुनावी मुद्दा
आगामी चुनाव में बीजेपी सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को अहम मुद्दा बनाएगी और ये पहल भी उसी दिशा में उठाया कदम है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement