हैदराबाद के कई इलाकों में फ्यूल की कमी के कारण हालात बिगड़ते नजर आए. बुधवार को पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं, जबकि कई पंप घंटों तक बंद रहे. भारी मांग के चलते उपलब्ध स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है, जिससे बार-बार पंप बंद होने और फिर सप्लाई आने पर खुलने का सिलसिला जारी है. इस स्थिति के कारण शहर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था भी बढ़ गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.