6 महीने के मासूम को दे दी एक्सपायर्ड दवा, चली गई जान... डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही

हैदराबाद के बंडलागुड़ा जागीर-सन सिटी इलाके में छह महीने के शिशु की कथित तौर पर एक्सपायर्ड दवा दिए जाने के बाद मौत हो गई. बुखार आने पर माता-पिता बच्चे को पास के अस्पताल ले गए थे, जहां परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे एक्सपायर्ड दवा दे दी. इसके बाद बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.

Advertisement
परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की गहन जांच की मांग की है. (Photo: Representational) परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की गहन जांच की मांग की है. (Photo: Representational)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

हैदराबाद के बंडलागुड़ा जागीर-सन सिटी इलाके में छह महीने के एक शिशु की कथित तौर पर एक्सपायर्ड दवा दिए जाने के बाद मौत हो गई. बच्चे के परिजनों ने यह आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार शिशु की पहचान रामू के रूप में हुई है. 

बच्चे को एक्सपायर्ड दवाएं देने का आरोप

बच्चे को बुखार आने पर उसके माता-पिता उसे पास के एक अस्पताल लेकर गए थे. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को एक्सपायर्ड दवाएं दे दीं. दवा दिए जाने के कुछ ही समय बाद बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.

Advertisement

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

परिवार का कहना है कि दवा मिलने के तुरंत बाद शिशु की हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद शोक में डूबे परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की गहन जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली. उन्होंने चिकित्सीय लापरवाही पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement