यवतमाल : कीटनाशक से हो रही मौतों के खिलाफ किसान बना शोले का वीरू

शेतकरी न्याय हक संघर्ष समिती के सदस्य वानखेड़े ने पेड़ की टहनी पर बैठकर किसानों की मांगों के समर्थन में वीरूगिरी आंदोलन किया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

पंकज खेळकर

  • यवतमाल,
  • 17 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

महाराष्ट्र के यवतमाल में कीटनाशक के चलते किसानों की लगातार हो रही मौतें के मामलों पर एक किसान ने मंगलवार को फिल्म शोले का वीरू बन अपना विरोध प्रदर्शित किया. वीरूगिरी आंदोलन करने वाला धनंजय वानखेड़े नाम का यह किसान हाईवे के किनारे एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया और घंटों पेड़ पर चढ़ा रहा. वानखेड़े वहीं से चीख-चीख कर किसानों की मांग उठाता रहा.

Advertisement

के सदस्य वानखेड़े ने पेड़ की टहनी पर बैठकर किसानों की मांगों के समर्थन में वीरूगिरी आंदोलन किया. वानखेड़े के वीरूगिरी आंदोलन के चलते जिला प्रशासन काफी देर तक परेशान रहा.

यवतमाल के दारव्हा तहसील में शिंदी गाव के रहने वाले वानखेड़े से इस बीच स्थानीय नेता नीचे उतरने की सिफारिश करते रहे और फायर ब्रिगेड की टीम भी उसे नीचे उतरने की कोशिशें करती रही. लेकिन वानखेड़े पेड़ पर चढ़े-चढ़े किटनाशक छिड़काव के चलते जिन किसानों की तबीयत बिगड़ी है, उन्हें तत्काल मदद देने की मांग करता रहा.

पेड़ पर करीब 60 फुट की ऊंचाई से वानखेड़े इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर भी चिल्लाता रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »