एक बार फिर मिग-21 उड़ाएंगे विंग कमांडर अभिनंदन, पास किए सारे टेस्ट

अभिनंदन बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद चर्चा में आए थे. दरअसल, भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारत के हवाई क्षेत्र का अतिक्रमण किया था, जिसको भारतीय वायुसेना ने असफल कर दिया था.

Advertisement
अभिनंदन वर्धमान (तस्वीर- IANS) अभिनंदन वर्धमान (तस्वीर- IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

27 फरवरी को पाकिस्तान की सीमा में पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान एक बार फिर मिग-21 फाइटर प्लेन उड़ाते नजर आएंगे. एक मेडिकल बोर्ड ने उनके फ्लाइंग ड्यूटी पर लौटने का रास्ता साफ कर दिया है. आईएएफ बेंगलुरु के इंस्टिट्यूट ऑफ ऐरोस्पेस मेडिसिन ने अभिनंदन को एक बार फिर फाइटर जेट के कॉकपिट में बैठने की मंजूरी दे दी है.

Advertisement

इसके लिए अभिनंदन को मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ा, जिसमें वो पास हो गए. जानकारी के मुताबिक अभिनंदन अगले दो सप्ताह में फाइटर प्लेन मिग-21 में उड़ान भरना शुरू कर सकते हैं.

एयर स्ट्राइक के बाद चर्चा में आए थे अभिनंदन

अभिनंदन एयर स्ट्राइक के समय चर्चा में आए थे. दरअसल, भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारत के हवाई क्षेत्र का अतिक्रमण किया था, जिसको भारतीय वायुसेना ने असफल कर दिया था. भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान के 24 लड़ाकू विमान आए थे, लेकिन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के शौर्य के आगे नहीं टिक पाए.

फ्लाइंग ड्यूटी पर लगी थी रोक

इजेक्ट करने के बाद अभिनंदन पाकिस्तानी सीमा में लैंड हुए थे इसके बाद पाकिस्तान सैनिकों ने अभिनंदन को पकड़ लिया था. इसके बाद भारत ने कूटनीतिक तरीके से 1 मार्च को उन्हें छुड़ा लिया था. इसके बाद वायु सेना ने सुरक्षा कारणों से अभिनंदन की फ्लाइंग ड्यूटी पर रोक लगा दी थी.

Advertisement

विंग कमांडर अभिनंदन को मिल सकता है वीर चक्र

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी गई कि अभिनंदन को सैन्य सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया जा सकता है. पाकिस्तानी विमान गिराने के बाद अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था और बाद में रिहा कर दिया था. वीर चक्र भारत में युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है.

5 अन्य पायलटों को भी मिल सकता है वायु सेना मेडल

अभिनंदन के साथ ही पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर मिराज-2000 युद्धक विमानों से बमबारी करने वाले पांच पायलटों को भी वायु सेना मेडल दिया जा सकता है. भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की अंतिम सूची को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 14 अगस्त को मंजूरी दी जाएगी.'

अभिनंदन ने 27 फरवरी को मिग-21 बिसन से पाकिस्तान के एफ-16 विमानों का पीछा करने के बाद एक विमान मार गिराया था. उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 विमान की धज्जियां उड़ा दीं.

बाद में उनका विमान एक पाकिस्तान मिसाइल का निशाना बन गया जिसके नष्ट होने से पहले ही वे विमान से निकल गए थे और उसके बाद पाकिस्तानी क्षेत्र में फंस गए थे. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लगभग 60 घंटों के बाद ही उन्हें अटारी सीमा पर भारत को वापस कर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement