हावड़ा, गोरखपुर समेत कई शहरों को जाने वाली ट्रेनों का बदला टाइम टेबल, देखें लिस्ट

IRCTC, Indian Railways Updates: इंडियन रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किए हैं. इसमें बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर/मुजफ्फरपुर स्पेशल और कोटा-हजरत निजामुद्दीन शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है.

Advertisement
New Time Table Of Trains, IRCTC Updates, Indian Railways New Time Table Of Trains, IRCTC Updates, Indian Railways

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2020,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

इंडियन रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किए हैं. इसमें बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर/मुजफ्फरपुर स्पेशल और कोटा-हजरत निजामुद्दीन जन शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है. रेलवे ने नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 02301, 02302, 02303 और 02304 के समय में भी बदलाव किया है.

इसके अलावा हावड़ा-पटना ट्रेन संख्या 02023/02304 के परिचालन का समय भी बदल दिया गया है. रेलवे लगातार ट्रेनों की टाइम टेबल में बदलाव कर रहा है. जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के समय में भी परिवर्तन किया गया है. यही नहीं, सियालदाह-न्यू अलीपुरद्वार एक्सप्रेस का समय भी बदल गया है.

Advertisement

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 09037/39, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर/मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन और 09038/40 गोरखपुर/मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन अब कोटा डिवीजन से होकर गुजरेगी.

कोटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस (02059) कोटा से सुबह 5.55 बजे प्रस्थान करेगी और सवाई माधोपुर, भरतपुर होते हुए निजामुद्दीन पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 02060 का कोटा में 8.00 बजे आगमन होगा.

इसके अलावा गाड़ी संख्या 02424/02423, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन का टाइम भी अब बदल गया है.

रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर रहा है. इसलिए यात्रियों को अपने ट्रेन की टाइमिंग की जानकारी लेकर ही यात्रा के लिए निकलना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement