आज 2019 का आखिरी दिन है, आपका ये साल कैसा बीता? अगर आपको अपने साल के बारे में बताना चाहेंगे तो कैसे बताएंगे? केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मीम साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने पूरे साल को बयां किया है. खास बात ये है कि इस मीम के जरिए उन्होंने अपने पूरे परिवार का हाल बता दिया.
सोमवार शाम को स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा कि मेरे लिए पूरा साल कुछ इस तरह रहा.
दरअसल, स्मृति ने जो वीडियो साझा किया है वह एक एनिमेशन फिल्म का सीन है. फिल्म में मिनियंस पर बनी फिल्म Despicable Me के एक सीन में खुद के परिवार को दर्शाया है. इस बीच हर कैरेक्टर पर स्मृति के परिवार का नाम दिया हुआ है जो पूरे हालात बयां कर रहा है.
वीडियो शुरू होते ही कैप्शन है ‘जब ईरानी समस्या को खत्म करने के लिए जाते हैं’. वीडियो की शुरुआत एक फायर अलार्म से बोती है, जिसमें दो छोटे मिनियन शामिल हैं. एक है स्मृति के बेटे ज़ौहर और दूसरी बेटी. इस बीच स्मृति की एंट्री सायरन बजाते हुए होती है. इस मीम में स्मृति ने अपने पति जुबिन ईरानी को गुस्सैल कैरेक्टर वाला किरदार दिया है.
केंद्रीय मंत्री का ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. इससे पहले भी वह कई बार अपने अकाउंट पर मीम साझा कर चुकी हैं और ट्रोल्स को भी जवाब दे चुकी हैं.
बता दें कि राजनीतिक हिसाब से स्मृति ईरानी के लिए ये साल काफी बढ़िया रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में उन्होंने इस बार अमेठी से राहुल गांधी को मात दी और सांसद बनीं. इससे पहले 2014 में उन्हें अमेठी में हार का सामना करने को मिला था.
aajtak.in