राम मंदिर पर श्री श्री की पहल का सरकार से कोई वास्ता नहीं:नकवी

कांग्रेस ने पिछले महीने श्री श्री रविशंकर को सरकार का एक एजेंट करार दिया था, जो अयोध्या विवाद में इसके हितों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा था कि उच्चतम न्यायालय ने यह बहुत स्पष्ट कर दिया है कि एक समझौता संभव है, लेकिन उन्होंने पूछा कि किसने 'आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन' प्रमुख जैसे लोगों को इस काम के लिए नियुक्त किया.

Advertisement
मुख्तार अब्बास नकवी मुख्तार अब्बास नकवी

बालकृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

कांग्रेस ने पिछले महीने श्री श्री रविशंकर को सरकार का एक एजेंट करार दिया था, जो अयोध्या विवाद में इसके हितों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा था कि उच्चतम न्यायालय ने यह बहुत स्पष्ट कर दिया है कि एक समझौता संभव है, लेकिन उन्होंने पूछा कि किसने 'आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन' प्रमुख जैसे लोगों को इस काम के लिए नियुक्त किया.

Advertisement

सरकार से नहीं लेना-देना

पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो सरकार के एजेंट के तौर पर बातचीत का काम कर रहे हैं. इस पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि का बातचीत से हल निकालने की कोशिश में लगे श्री श्री रविशंकर का सरकार से कोई लेना देना नहीं है.

बातचीत से ना निकला हल तो...

नकवी ने कहा कि न तो सरकार ने रविशंकर को बातचीत के लिए नियुक्त किया है और न ही सरकार किसी भी तरह से इस बातचीत में शामिल है. लेकिन अगर बातचीत से इस पेचीदा मामले का हल निकालने की कोशिश की जा रही है तो इसका स्वागत होना चाहिए. नकवी ने कहा कि बातचीत की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि क्या रविशंकर इस विवाद से जुडे़ मुख्य पार्टियों को बातचीत के लिए रजामंद कर पाते हैं या नहीं. लेकिन अगर बातचीत से हल नहीं निकला तो फिर कोर्ट ही एकमात्र रास्ता बचता है.

Advertisement

कांग्रेस ने लगाया था ये आरोप

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने ये आरोप लगाया है कि रविशंकर सरकार के एजेंट की तरह से काम कर रहे हैं और उन्हें किसी ने इस अहम मसले पर बातचीत के लिए अधिकृत नहीं किया है. असद्दुदिन औवेसी ने भी के इस मामले में हस्तक्षेप करने पर सवाल उठाया था और कहा था कि उन्हें इस मामले में नहीं पड़ना चाहिए. लेकिन इन विवादों का जवाब देते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि उन्हें इस मामले पर बातचीत करने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है.

अयोध्या के लिए रवाना हुए श्री श्री

सोमवार को दिल्ली में अयोध्या मामले से सीधे या परोक्ष रूप से जुडे़ कई लोगों से मुलाकात करने के बाद श्री रविशंकर मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ और अयोध्या के लिए रवाना हो गए. वो बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुस्लिम प्रतिनिधियों से मिलने के बाद 16 तारीख को अयोध्या जाएंगे और संबंधित पक्ष के लोगों से मिलेंगे. अयोध्या में उनकी मुलाकात पर सबकी नजरें लगी हुई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement