लालू की दखल के बाद नाव हादसे की जांच टीम से पटना के डीएम बाहर

शुरुआती जांच में आयोजन के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती नहीं किए जाने की बात निकल कर आ रही है. जिसकी वजह से शाम के वक्त जब एक ही नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो रहे थे तो किसी ने उन्हें रोका तक नहीं.

Advertisement
पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 17 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

शनिवार को गंगा नदी में नाव पलटने की घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन किया था उस कमेटी में से पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल को बाहर निकाल दिया है. दरअसल इस दर्दनाक हादसे के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में एक 3 सदस्यीय टीम का गठन किया था लेकिन पटना के जिलाधिकारी को इस टीम से अब बाहर निकालने के बाद अब दो सदस्यों की टीम ही पूरे घटना की जांच करेगी.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल को जांच कमेटी से निकालने का फैसला नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दखल के बाद लिया है. सूत्र बताते हैं कि लालू इस बात से काफी नाराज थे कि इस घटना के लिए जहां ठहराया जा रहा है ऐसे में पटना के जिलाधिकारी को जांच समिति में रखने से निष्पक्ष जांच संभव नहीं है.

गौरतलब है कि नाव पलटने के हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई और इसके बाद पटना प्रशासन के ऊपर लापरवाही बरतने के लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. आरोप हैं कि पटना प्रशासन ने पतंग महोत्सव के लिए किसी भी प्रकार की तैयारी नहीं की थी जिसकी वजह से इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई.

शुरुआती जांच में आयोजन के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती नहीं किए जाने की बात निकल कर आ रही है. जिसकी वजह से शाम के वक्त जब एक ही नाव पर हो रहे थे तो किसी ने उन्हें रोका तक नहीं. दूसरी ओर आरोप यह भी लग रहे हैं कि प्रशासन ने लोगों को गंगा पार ले जाने और फिर वापस लाने के लिए ज्यादा नाव की व्यवस्था भी नहीं की थी.

Advertisement

इन सभी लापरवाहियों को देखते हुए जिलाधिकारी होने के नाते पटना प्रशासन के मुखिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं और इसी वजह से लालू की दखल के बाद पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल को जांच कमेटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

गौरतलब है कि इस पूरी घटना को लेकर नीतीश कुमार ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की थी और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को जल्द से जल्द जांच पूरी करके सरकार को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement