मार्केट में आने वाला है 20 रुपये का नया नोट, ऐसे हैं फीचर्स

आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी होने के बाद करंसी बदलने का जो स‍िलस‍िला शुरू हुआ वह अब अपने अंत‍िम पढ़ाव पर आ गया है.  2000, 500, 200, 100, 50, 10  रुपये के नोट के बाद मोदी सरकार ने चलन में रहे 20 रुपये के नोट को भी आख‍िर बदलने का फैसला कर ल‍िया है.

Advertisement
20 रुपये का नया नोट (Photo: RBI Website) 20 रुपये का नया नोट (Photo: RBI Website)

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली,
  • 27 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी होने के बाद करंसी बदलने का जो स‍िलस‍िला शुरू हुआ वह अब अपने अंत‍िम पढ़ाव पर आ गया है.  2000, 500, 200, 100, 50, 10  रुपये के नोट के बाद मोदी सरकार ने चलन में रहे 20 रुपये के नोट को भी आख‍िर बदलने का फैसला कर ल‍िया है.  र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया ने अपनी वेबसाइट पर  नए नोट के फीचर्स शुक्रवार को सावर्जन‍िक कर द‍िए.

Advertisement

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जल्द 20 रुपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की है. महात्मा गांधी की नई सीरीज के तहत जारी होने वाले इस नोट पर उर्जित पटेल की जगह आए गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे.

20 रुपये के पहले से चलन में मौजूद सभी नोट लीगल टेंडर

रिजर्व बैंक ने साफ किया कि 20 रुपये के पहले से चलन में मौजूद सभी नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे. नए नोट का आकार 63mmx129mm होगा. बाकी के सारे फीचर वैसे ही रहेंगे, जो पहले जारी नोटों में हैं.

एलोरा की गुफाओं का चित्र

रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है क‍ि 20 रुपये का नया नोट थोड़ा हरा-पीले रंग का होगा. नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली एलोरा की गुफाओं का चित्र है.

Advertisement

कयास को हकीकत का असली जामा

गौरतलब है कि 2016 में नोटबंदी के बाद 500, 2000, 200, 100, 50, 10  रुपये के नए नोट भी जारी किए जा चुके हैं. 20 रुपये का नोट बदलने का भी कयास लगाया जा रहा था, ज‍िसे अब हकीकत का जामा पहनाया जा रहा है.

चलन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 9.8 फीसदी

र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया के आंकड़ों के मुताब‍िक, 31 मार्च 2016 तक 20 रुपये के नोटों की संख्या 4.92 अरब थी, जो मार्च 2018 तक 10 अरब हो गई. यह चलन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 9.8 फीसदी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement