देश की आर्थिक स्थिति पर राज्यसभा में चर्चा, नदारद रहे अधिकतर सांसद

सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से आनंद शर्मा, वीरप्पा मोइली, कपिल सिब्बल और दिग्विजय सिंह मौजूद हैं.

Advertisement
देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के दौरान राज्यसभा देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के दौरान राज्यसभा

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

  • आनंद शर्मा ने कृषि में निवेश का मुद्दा उठाया
  • कहा- किसानों में भरोसा कायम करे सरकार

राज्यसभा में देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा हो रही है लेकिन सांसदों की संख्या न के बराबर है. चर्चा की शुरुआत के समय सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से आनंद शर्मा, वीरप्पा मोइली, कपिल सिब्बल और दिग्विजय सिंह मौजूद हैं. इस दौरान आनंद शर्मा ने कहा कि आज लोग विश्वास खो रहे हैं, उद्योग विश्वास खो रहा है, उद्योगपति भरोसा खो रहे हैं. हमारे बैंकिंग क्षेत्र पर से भी लोगों का भरोसा उठ गया है.

Advertisement

आनंद शर्मा ने कहा, बीजेपी ने अपने में कहा कि वह 5 साल में कृषि में 25 लाख करोड़ का निवेश करेगी यानी हर साल 5 लाख करोड़ लेकिन बजट में केवल 53,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए. यह सवाल विश्वसनीयता का है. किसानों को भरोसा होना चाहिए कि क्या कहती है.

इससे पहले समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की मांग करते हुए प्रमुख वाइको और डीएमके नेता पी. विल्सन ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की क्षेत्रीय पीठों की स्थापना करने की मांग की. वाइको ने कहा कि देश के दक्षिणी हिस्सों के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे कि भाषा की बाधा, अत्यधिक शुल्क, सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का लंबा समय. उन्होंने ये सभी कारण गिनाते हुए चेन्नई में एक क्षेत्रीय पीठ की स्थापना किए जाने की मांग की.(एजेंसी से इनपुट)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement