राष्ट्रगान के दौरान गिरी महिला पुलिसकर्मी, राष्ट्रपति ने मंच से उतर कर जाना हाल

राष्ट्रपति अनुराग ठाकुर के साथ मंच से उतरे और महिला पुलिसकर्मी के पास गए. इनके साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी थीं. अनुराग ठाकुर ने पुलिसकर्मी को पानी की बोतल दी. राष्ट्रपति ने कुछ देर रुक कर महिला पुलिसकर्मी का हाल चाल जाना.

Advertisement
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फाइल फोटो (@rashtrapatibhvn) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फाइल फोटो (@rashtrapatibhvn)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

  • विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में फिसल कर गिरी महिला पुलिसकर्मी
  • राष्ट्रपति कोविंद ने मंच से उतर कर महिला पुलिसकर्मी का हालचाल जाना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को मानवीयता का परिचय देते हुए मंच से उतर कर एक महिला पुलिसकर्मी से कुशलक्षेम पूछी जो कार्यक्रम में फिसल कर गिर गई थी. घटना नेशनल सीएसआर अवॉर्ड्स फंक्शन की है जो विज्ञान भवन में आयोजित की गई थी. इस प्रोग्राम में शामिल हुए थे. महिला पुलिसकर्मी भी यहां सुरक्षा में तैनात थी.

Advertisement

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए बने मंच के ठीक सामने दिल्ली पुलिस की इस महिलाकर्मी की तैनाती थी. राष्ट्रगान के दौरान पुलिसकर्मी गिर गई और कारपेट पर बैठ गई. संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से कुछ बात करते हुए दिखे.

A woman security personnel deputed at National Corporate Social Responsibility Awards event collapsed during playing of National Anthem, today.President Kovind, FM Nirmala Sitharaman & MoS Finance Anurag Thakur came down the stage to inquire about her health.

— ANI (@ANI) align="justify">

कुछ देर बाद राष्ट्रपति के साथ मंच से उतरे और महिला पुलिसकर्मी के पास गए. इनके साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी थीं. अनुराग ठाकुर ने पुलिसकर्मी को पानी की बोतल दी. राष्ट्रपति ने कुछ देर रुक कर महिला पुलिसकर्मी का हाल चाल जाना.

राष्ट्रपति आमतौर पर राष्ट्र गान के बाद समारोह स्थल से चले जाते हैं. राष्ट्रपति कोविंद के समारोह स्थल से जाते समय लोगों ने तालियां बजा कर उनका अभिवादन किया. राष्ट्रपति और अनुराग ठाकुर के अलावा वित्त मंत्री और कॉरपोरेट मामलों के सचिव इंजेटी श्रीनिवास भी मंच पर मौजूद थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement