ओडिशा: संबलपुर सब्जी मार्केट में लगी आग, 70 दुकानें जलकर राख

ओडिशा के संबलपुर शहर की सब्जी मंडी में दिवाली की रात लगी आग में जलकर 70 दुकानें राख हो गईं. घटना की सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक दुकानों को काफी नुकसान पहुंच गया था.

Advertisement
संबलपुर की सब्जी मंडी में आग लगने से ढेरों दुकानें जलीं (ANI) संबलपुर की सब्जी मंडी में आग लगने से ढेरों दुकानें जलीं (ANI)

aajtak.in

  • संबलपुर ,
  • 28 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

  • दिवाली की रात पूजा के बाद दीये से आग लगने की संभावना
  • सब्जी मंडी अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

ओडिशा के संबलपुर शहर की सब्जी मंडी में दिवाली की रात लगी आग में जलकर 70 दुकानें राख हो गईं. घटना की सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक दुकानों को काफी नुकसान पहुंच गया था.

Advertisement

दिवाली की देर रात संबलपुर शहर के गोल बाजार सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई जिसमें करीब 70 दुकानें जल गईं और काफी नुकसान हुआ. आग की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन आग बुझाने में 2 घंटे का समय लग गया.

माना जा रहा है कि यह आग दिवाली पूजा के दीये की वजह से फैली. सब्जी मंडी में पूजा होने के बाद दीये की वजह से वहां आग लग गई. हालांकि अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

एएनआई से बात करते हुए एक अफसर ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि आग किन वजहों से लगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement