पुलिस मुठभेड़ की जांच की जरूरत नहीं: बीजेपी

भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार सिमी आतंकियों के पुलिस एनकाउंटर के दावों पर राजनीति गरम है. बीजेपी ने आज इस मुद्दे पर शिवराज सिंह सरकार का बचाव करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे हमले किये. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पार्टी को नहीं लगता कि इस मामले की किसी भी तरह की जांच हो क्योंकि आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं होनी चाहिए.

Advertisement
भोपाल एनकाउंटर पर कई दलों ने उठाए हैं सवाल भोपाल एनकाउंटर पर कई दलों ने उठाए हैं सवाल

रीमा पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:17 PM IST

भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार सिमी आतंकियों के पुलिस एनकाउंटर के दावों पर राजनीति गरम है. बीजेपी ने आज इस मुद्दे पर शिवराज सिंह सरकार का बचाव करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे हमले किये. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पार्टी को नहीं लगता कि इस मामले की किसी भी तरह की जांच हो क्योंकि आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं होनी चाहिए.

Advertisement

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के मंच से श्रीकांत ने राहुल गांधी पर् लगातार देश जी सेना, सैनिको और जवानों का अपमान करने का आरोप लगाया. श्रीकांत ने कहा कि इटली कांग्रेस के उपाध्यक्ष वोटो के तुष्टिकरण के लिए आतंकियों पर् आंसू बहा रहे हैं लेकिन शहीद कांस्टेबल के बारे में कुछ नहीं बोल रहे. हालांकि पार्टी ने पुलिस के लीक हुए वीडियो पर् बयान देने से ये कहकर इंकार कर दिया की इसमें कोई शक नहीं है कि श्यामलाल यादव की गला रेतकर हत्या की गई.

बीजेपी सांसद और नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस घटना पर् शिवराज सिंह को बधाई देते हुए दिग्विजय सिंह के बयान को कोरी बकवास करार दिया. स्वामी ने कहा की दिग्विजय ने हेमंत करकरे और बाटला एनकाउंटर पर् भी ऐसे ही बयान दिए थे क्योंकि उन्हें देश के संविधान के बारे में कुछ पता नहीं.

Advertisement

इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उच्च सुरक्षा वाली भोपाल केंद्रीय जेल से भागे सिमी के आठ सदस्यों को मुठभेड़ में इसलिए मार दिया, क्योंकि पुलिस को डर था कि वे कुछ खुलासे कर देंगे। दिग्विजय ने कहा था कि केवल सिमी से जुड़े कैदी ही भागने में सफल कैसे रहे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिग्विजय के सुर में सुर मिलाते हुए ट्विटर पर कहा, 'यह बहुत गंभीर है। हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली एक जांच की मांग करते हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »