मणिपुर हमले में NIA की कार्रवाई, PLA के 3 आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

मणिपुर में असम राइफल्स के ट्रक पर हुए घातक हमले के मामले में NIA ने PLA के तीन आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. इस हमले में दो जवानों की मौत और पांच घायल हुए थे. एजेंसी ने बताया कि हमला आतंक फैलाने और देश को अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा था.

Advertisement
NIA ने PLA के तीन आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया. (File Photo: ITG) NIA ने PLA के तीन आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया. (File Photo: ITG)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने मणिपुर में असम राइफल्स के ट्रक पर हुए घातक हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन पीपल्स लिबरेशन आर्मी के तीन कैडरों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.

यह आरोप पत्र इंफाल स्थित NIA की विशेष अदालत में दायर किया गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, शस्त्र अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

असम राइफल्स के ट्रक पर घात लगाकर किया गया था हमला

आरोपियों की पहचान थोंगराम सदानंद सिंह उर्फ नगाचिक उर्फ पुरकपा, खुंडोंगबम ओजी मेइतेई उर्फ केइलाल और इरेनबाम जुगिंद्र मेइतेई उर्फ जुगिन मेइतेई के रूप में हुई है. ये सभी मणिपुर के निवासी हैं और पहले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं. यह हमला सितंबर 2025 में मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नामबोल सबल लेइकाई इलाके में हुआ था. उस समय 33 असम राइफल्स का ट्रक वहां से गुजर रहा था.

जांच में सामने आया कि हमले के दिन PLA के कैडर पहले से ही चौराहे पर इकट्ठा होकर घात लगाकर बैठे थे. उनके पास प्रतिबंधित हथियार और विस्फोटक मौजूद थे. जैसे ही ट्रक वहां पहुंचा, उन्होंने उस पर हमला कर दिया.

हमले में दो जवान शहीद, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए 

Advertisement

इस हमले में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई. पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. NIA ने बताया कि यह हमला लोगों में डर पैदा करने और देश को अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा था. एजेंसी ने नवंबर 2025 में इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में ली थी और अब भी जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement