Newswrap: पढ़ें- रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. इस दौरान रविवार को सोलन में गेस्ट हाउस की बिल्डिंग गिर गई. इस बिल्डिंग के नीचे कई लोग दब गए हैं.

Advertisement
Himachal Pradesh building collapsed (Photo-ANI) Himachal Pradesh building collapsed (Photo-ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्टहाउस की बिल्डिंग गिर गई. इस बिल्डिंग के नीचे कई लोग दब गए हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त महासचिव बीएल संतोष को पार्टी के संगठन राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावा बलूचिस्तान स्थित रेको डिक खदान सौदे को रद्द करने पर पाकिस्तान पर पांच अरब 97 करोड़ डॉलर का जुर्माना ठोंका गया है.

Advertisement

1. हिमाचलः सोलन में गेस्टहाउस की बिल्डिंग गिरी, 13 जवानों को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्टहाउस की बिल्डिंग गिर गई. इस बिल्डिंग के नीचे कई लोग दब गए हैं. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मलबे में दबे लोगों में भारतीय सेना के 30 से 35 जवान भी शामिल थे. इनमें से मलबे के नीचे दबे 13 लोगों को बचा लिया गया है. यह असम राइफल्स के जवान हैं. ये जवान बस से कहीं जा रहे थे और यहां खाना खाने के लिए रुके थे. सूचना मिलने पर प्रशासन घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है. यहां अभी जोरदार बारिश हो रही है और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं.

2. रामलाल की जगह बीएल संतोष बनाए गए बीजेपी के संगठन महासचिव

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त महासचिव बीएल संतोष को पार्टी के संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है. उनको रामलाल की जगह बीजेपी का संगठन महासचिव बनाया गया है. रामलाल करीब 13 साल तक भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव रहे और अब वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस लौट गए हैं.

3. सरहद के सिपाही से खेत के किसान तक, कैसे सबके लिए मददगार है ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 15 जुलाई को Chandrayaan-2 लॉन्च करने वाला है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसरो सिर्फ चांद और मंगल पर ही सैटेलाइट नहीं छोड़ता. उसका काम है समाज की भलाई के लिए काम करना. इसरो का ध्येय वाक्य ही है - राष्ट्र के विकास के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी बनाना. ताकि मौसम, संचार, आपदा प्रबंधन, कृषि, नेविगेशन आदि में देश को विकसित किया जा सके.

4. कंगाली के कगार पर खड़े पाकिस्तान पर वर्ल्ड बैंक ने ठोका 6 अरब डॉलर का जुर्माना

वर्ल्ड बैंक से संबंधित न्यायाधिकरण इंटरनेशनल सेंटर फॉर सेटलमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट डिस्प्यूट्स (ICSID) ने बलूचिस्तान स्थित रेको डिक खदान सौदे को रद्द करने पर पाकिस्तान पर पांच अरब 97 करोड़ डॉलर का जुर्माना ठोका है, जिसमें 4.08 अरब डॉलर हर्जाना और 1.87 अरब डॉलर ब्याज शामिल है.

5. करगिल शहीदों की याद में दिल्ली से द्रास तक निकलेगी विजय मशाल

साल 1999 के करगिल युद्ध के बारे में सोचकर आज भी भारतीयों का मन गर्व से भर उठता है. यह ऐसा युद्ध था, जिसमें पाकिस्तान को बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी थी. 26 जुलाई को करगिल युद्ध के 20 साल पूरे हो जाएंगे. इस मौके पर करगिल युद्ध के शहीदों की याद में भारतीय सेना कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. करगिल के जांबाजों की याद में दिल्ली के वॉर मेमोरियल से एक विजय मशाल निकाली जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement