Newswrap: पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

करतारपुर कॉरिडोर पर रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली अहम वार्ता से पहले भारत के दबाव में झुकते हुए पाकिस्तान सरकार ने अहम कदम उठाया है. वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायकों ने विधानसभा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पूरा जोर लगा दिया कि उनका इस्तीफा ही मंजूर हो.

Advertisement
राहुल गांधी (फाइल फोटो) राहुल गांधी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

करतारपुर कॉरिडोर पर रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली अहम वार्ता से पहले भारत के दबाव में झुकते हुए पाकिस्तान सरकार ने अहम कदम उठाया है. वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायकों ने विधानसभा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पूरा जोर लगा दिया कि उनका इस्तीफा मंजूर हो. इसके अलावा राहुल गांधी ने नाम लिए बिना भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement

1-भारत के दबाव का असर, PAK ने करतारपुर कमेटी से खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला को हटाया

करतारपुर कॉरिडोर पर रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली अहम वार्ता से पहले भारत के दबाव में झुकते हुए पाकिस्तान सरकार ने अहम कदम उठाया है. पाकिस्तान ने आतंकी हाफिद सईद के खास गुर्गे और खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से हटा दिया है.

2-आखिर क्यों इस्तीफा ही मंजूर कराना चाहते हैं कर्नाटक के बागी विधायक?

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायकों ने विधानसभा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पूरा जोर लगा दिया कि उनका इस्तीफा मंजूर हो, किसी भी कीमत पर उन्हें अयोग्य नहीं ठहराया जाए. जब सदस्यता दोनों ही स्थितियों में जानी है तो उन पर क्या फर्क पड़ रहा है. उन्होंने क्यों पूरी कोशिश की है कि स्पीकर उनका इस्तीफा ही मंजूर कर लें. सरकार के साथ-साथ स्पीकर भी इसी जुगत में लगे हैं कि अयोग्य ठहरा कर बात खत्म कर दी जाए.

Advertisement

3-डराने की हो रही कोशिश, मैं खड़ा रहूंगा, लड़ता रहूंगाः राहुल गांधी

नोटबंदी के दौरान गुजरात के अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) पर 745 करोड़ रुपये ब्लैकमनी को व्हाइट कराने का आरोप लगाने पर अपने खिलाफ मानहानि के मुकदमे का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए. अहमदाबाद कोर्ट में पेश होने के बाद राहुल गांधी ने नाम लिए बिना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.

4-BJP विधायक राजेश मिश्रा की बेटी बोली- भाई मारता रहता, मैं उसके पैर पकड़ मनाती रहती

वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आईं बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और उसके पति ने अपने रिश्ते की कहानी बताई और आपबीती सुनाई. साक्षी के पिता ने अपनी बेटी को शुभकामनाएं जरूर दीं और उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से बेटी को कोई खतरा नहीं है.

5-क्रिकेट का कमाई कनेक्शन: WC से टीम इंडिया आउट, विज्ञापन कारोबार को बड़ा झटका

टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हार के साथ ही तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना इस बार टूट गया, लेकिन सिर्फ टीम को ही झटका नहीं लगा बल्कि वर्ल्ड कप की आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स को इससे बड़ा झटका लगा है. भारत के बाहर होने के बाद स्टार को सिर्फ विज्ञापन से ही 10 से 15 करोड़ रुपये का चूना लगने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement